संवाद न्यूज एजेंसी
बल्लभगढ़। सेक्टर-7,10 मार्केट में तीन हाईमास्ट लाइटों का उद्घाटन करने के लिए सोमवार को बल्लभगढ़ के विधायक मूलचंद शर्मा पहुंचे। इन लाइटों पर करीब दस लाख रुपये की लागत आई है। इनके लगने से मार्केट में रोशनी की व्यवस्था बेहतर होगी और दुकानदारों व ग्राहकों को शाम के समय आवागमन में सुविधा मिलेगी।
इस मौके पर वार्ड-39 के पार्षद गोल्डी बरेजा, वार्ड-37 के पार्षद मुकेश अग्रवाल, वार्ड-41 के पार्षद महेश गोयल, मार्केट प्रधान हरीश गौरा, राजकुमार, कृष्ण मोगा सहित शहर और मार्केट के कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।
स्थानीय लोगों के अनुसार, बाजार में पर्याप्त रोशनी होने से दुकानदारों और ग्राहकों को सुविधा मिलती है। हाईमास्ट लाइटें लगने से मार्केट में रात के समय भी रोशनी बनी रहेगी।