फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: विकास के नाम पर नूंह शहर की कई सड़कें खोदीं

विज्ञापन
विज्ञापन
-एक पखवाड़ा बीतने के बाद भी मरम्मत न होने से हो रहीं दुर्घटनाएं, लोगों में नाराजगी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नूंह। नगर परिषद की ओर से शहर में सड़कों के निर्माण कार्य की घोषणा के बाद लोगों में खुशी की लहर दौड़ गई थी, लेकिन अब यही काम शहरवासियों के लिए परेशानी का कारण बन गया है। करीब एक पखवाड़ा पहले नगर परिषद के सौजन्य से शहर के कई वार्डों और कॉलोनियों में सड़क निर्माण के लिए जेसीबी मशीनों से पुरानी जर्जर सड़कों को तोड़ दिया गया था, लेकिन इसके बाद निर्माण कार्य शुरू नहीं होने से हालात बद से बदतर हो गए हैं। इससे शहरवासियों में रोष बढ़ता जा रहा है।
शहर के वार्ड नंबर 9, 8 और 7 में स्थित जाटव मोहल्ला, पुरानी अनाज मंडी, सुनार बाजार, नीरज गोयल गली, राम मंदिर क्षेत्र सहित कई स्थानों पर सड़क निर्माण के नाम पर पुराने रास्तों को जल्दबाजी में तोड़ दिया गया। उस समय लोगों को उम्मीद थी कि जल्द ही नई सड़कें बन जाएंगी, लेकिन लगभग पंद्रह दिन बीत जाने के बाद भी निर्माण कार्य शुरू नहीं हो पाया है। टूटी हुई सड़कों के कारण राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कई लोग रास्ते में गिरकर चोटिल भी हो चुके हैं। इसके अलावा नालियों का गंदा पानी सड़कों पर बहने से स्थिति और अधिक खराब हो गई है। गंदगी और कीचड़ के कारण लोगों का घरों से निकलना मुश्किल हो गया है।
विज्ञापन

स्थानीय निवासी विजय गोयल, ललित कुमार, कैलाश, गोसी, मनोज कुमार और विनोद कुमार ने बताया कि नगर परिषद की ओर से सड़क निर्माण कार्य शुरू होने की खबर से वे काफी उत्साहित थे। लेकिन सड़कों को तोड़ने के बाद अब काम बंद पड़ा है। उन्होंने बताया कि विभाग की ओर से कभी होली पर्व का हवाला दिया जा रहा है तो कभी रमजान के कारण मजदूरों के न आने की बात कही जा रही है। वहीं पब्लिक हेल्थ विभाग द्वारा पाइपलाइन बिछाने की बात कहकर भी काम रोका गया है। उन्होंने बताया कि शहर के मुख्य इलाके जाटव मोहल्ला, पुरानी अनाज मंडी और सुनार बाजार की गलियों को जेसीबी से तोड़ दिया गया, लेकिन अब उनके निर्माण को विभाग भूल बैठा है।
विज्ञापन

-
शादियों के सीजन में बढ़ी परेशानी
स्थानीय लोगों का यह भी कहना है कि इन दिनों शादी-विवाह का सीजन चल रहा है। ऐसे में बाहर से आने वाले रिश्तेदार शहर की टूटी-फूटी सड़कों को देखकर नूंह की व्यवस्था को कोस रहे हैं, जिससे शहर की छवि भी धूमिल हो रही है। इस संबंध में वार्ड नंबर 9 से पार्षद पति गौरव गुप्ता ने बताया कि सड़क निर्माण कार्य पब्लिक हेल्थ विभाग द्वारा पाइपलाइन दबाने और त्योहारों की वजह से कुछ समय के लिए रुका हुआ है। उन्होंने कहा कि वे भी जल्द से जल्द विकास कार्य पूरा करवाने के लिए प्रयासरत हैं और इस संबंध में विभागीय अधिकारियों से बातचीत की गई है। वहीं इस मामले में नूंह नगर परिषद कार्यालय से संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन अवकाश के कारण संपर्क नहीं हो सका।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें