फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: जूस में नशीला पदार्थ मिलाकर महिला से मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
-पीड़िता ने पति समेत अन्य ससुरालीजनों पर लगाया सिर के बाल काटने का आरोप
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पुन्हाना। पारिवारिक विवाद के चलते एक महिला के साथ कथित रूप से अमानवीय व्यवहार किए जाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि ससुराल पक्ष के लोगों ने महिला को जूस में नशीला पदार्थ पिलाकर उसके साथ मारपीट की और उसके सिर के बाल काट दिए। पीड़िता ने अपने पति सहित ससुर, जेठ और देवरों पर गंभीर आरोप लगाए हैं।
आरोपी घटना को अंजाम देने के बाद महिला को उसके मायके गांव बिछोर छोड़ गए। परिजनों ने घायल अवस्था में महिला को पुन्हाना के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया, जहां से चिकित्सकों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे नलहड़ मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया। पीड़ित महिला उस्मानी ने बताया कि रात के समय ससुराल पक्ष के लोगों ने उसे जूस में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया, जिसके बाद वह बेसुध हो गई। इसी दौरान उसके साथ मारपीट की गई और सिर के बाल काट दिए गए। महिला के भाई जैकम ने बताया कि करीब 20 वर्ष पहले उसकी बहन की शादी हथीन थाना क्षेत्र के गांव बीबीपुर निवासी सद्दाम के साथ हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

शादी के कुछ समय बाद से ही ससुराल पक्ष के लोग उसकी बहन के साथ मारपीट करते रहे हैं। इसको लेकर लंबे समय से दोनों पक्षों के बीच विवाद चला आ रहा था। बताया जा रहा है कि एक दिन पहले शुक्रवार को हथीन थाना में बिरादरी की पंचायत हुई थी, जिसमें गणमान्य लोगों की मौजूदगी में दोनों पक्षों के बीच समझौता कराया गया। पंचायत के फैसले के बाद महिला को ससुराल भेज दिया गया था, लेकिन आरोप है कि उसी रात फिर से उसके साथ मारपीट की गई। बिछोर थाना प्रभारी जगबीर सिंह का कहना है कि उनके पास अभी तक ऐसी कोई शिकायत नहीं आई है, शिकायत मिलती है तो कानूनी कार्यवाही की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें