फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: नागरिक अस्पताल में मरीजों को बीमारी के अनुसार योगासन और प्राणायाम की जानकारी दी जाएगी

विज्ञापन
विज्ञापन
दवाओं के साथ योग और आयुष पद्धति को भी बढ़ावा दिया जाएगा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। जिला नागरिक अस्पताल में अब मरीजों के उपचार के दौरान दवाओं के साथ योग और आयुष पद्धति को भी बढ़ावा दिया जाएगा। स्वास्थ्य विभाग ने अस्पतालों में एकीकृत स्वास्थ्य व्यवस्था लागू करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है, जिसके तहत मरीजों को शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ बनाने पर विशेष ध्यान रहेगा।



स्वास्थ्य निदेशालय द्वारा जारी निर्देशों के अनुसार अस्पताल की ओपीडी और आईपीडी में आने वाले मरीजों को उनकी बीमारी के अनुसार योगासन, प्राणायाम और ध्यान संबंधी जानकारी दी जाएगी। इसके लिए जिला आयुष विभाग के योग प्रशिक्षक, योग सहायक और आयुर्वेदिक चिकित्सकों की सेवाएं ली जाएंगी। अस्पताल परिसर में नियमित योग सत्र आयोजित करने की भी योजना है।
विज्ञापन




अधिकारियों का कहना है कि मधुमेह, उच्च रक्तचाप, तनाव, मोटापा और सांस संबंधी बीमारियों में दवाओं के साथ योग अपनाने से बेहतर परिणाम सामने आते हैं। इसी उद्देश्य से मरीजों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया जाएगा, ताकि उनकी रोग प्रतिरोधक क्षमता भी बढ़ सके।



दरअसल हरियाणा सरकार ने वर्ष 2026-27 के बजट में योग और वेलनेस को बढ़ावा देने पर विशेष फोकस किया है। बजट में 100 नए आयुष्मान आरोग्य मंदिर स्थापित करने, 1.5 लाख से अधिक योग एवं वेलनेस केयरगिवर्स को प्रशिक्षित करने तथा गांवों में 1000 नए पार्क और योग केंद्र विकसित करने की घोषणा की गई थी। सरकार का मानना है कि योग को स्वास्थ्य सेवाओं से जोड़कर लोगों को बेहतर और संतुलित जीवनशैली की ओर प्रेरित किया जा सकता है।
विज्ञापन


योग भारतीय पारंपरिक चिकित्सा पद्धति का अभिन्न अंग रहा है। सरकार इसपर विशेष जोर दे रही है। इलाज के दौरान योग के माध्यम से बीमारी को ठीक करने में काफी मदद मिलेगी। स्वास्थ्य निदेशालय का आदेश मिलते ही इसे शुरू कर दिया जाएगा।-डॉ. रामभगत, कार्यकारी प्रधान चिकित्सा अधिकारी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें