फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: एचएसआईआईडीसी के अधिकारियों के समक्ष रखीं आईएमटी औद्योगिक क्षेत्र की समस्याएं

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


बल्लभगढ़। समस्याओं और विकास कार्यों को लेकर आईएमटी औद्योगिक क्षेत्र के पदाधिकारियों ने हरियाणा राज्य औद्योगिक एवं अवसंरचना विकास निगम (एचएसआईआईडीसी) के पंचकूला स्थित मुख्यालय में अधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक की। बैठक में बिजली व्यवस्था को मजबूत करने, लंबित विकास कार्यों को गति देने और उद्योगों को बेहतर आधारभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।



बैठक में एचएसआईआईडीसी के एमडी सुनील, एसई इलेक्ट्रिकल बालम, एचओडी पी एंड ए विजय गोदारा तथा एस्टेट मैनेजर एसके कटारिया मौजूद रहे। वहीं दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम के एसई वास्तुशिल्पी ढुल से भी फोन पर तकनीकी और प्रशासनिक विषयों पर विस्तार से बातचीत की गई।
विज्ञापन




बैठक के दौरान आईएमटी फरीदाबाद में लगातार बढ़ रहे बिजली लोड और उद्योगों को हो रही बिजली संबंधी परेशानियों के स्थायी समाधान पर विशेष रूप से चर्चा हुई। अधिकारियों ने क्षेत्र में प्रस्तावित नए 33 किलोवाट सबस्टेशन तथा उससे जुड़ी कनेक्टिविटी परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की। अधिकारियों ने आश्वासन दिया कि आवश्यक औपचारिकताओं को जल्द पूरा कर परियोजनाओं को तेजी से आगे बढ़ाया जाएगा, ताकि उद्योगों को निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित की जा सके।
विज्ञापन




आईएमटी एसोसिएशन के प्रधान प्रमोद राणा ने कहा कि आईएमटी प्रदेश के प्रमुख औद्योगिक क्षेत्रों में शामिल है और यहां उद्योगों की संख्या लगातार बढ़ रही है। ऐसे में बिजली व्यवस्था और आधारभूत सुविधाओं को मजबूत करना समय की आवश्यकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें