फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: दोस्त से चलाने को मांगी लग्जरी कार, फर्जी कागजात बनाकर बेची

विज्ञापन
विज्ञापन
पैसे मांगने पर आरोपी जान से मारने की धमकी दे रहा
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

बल्लभगढ़। आदर्श नगर में एक युवक ने फर्जी कागजात बनाकर दोस्त की लग्जरी गाड़ी बेच दी। अब पैसे मांगने पर आरोपी जान से मारने की धमकी दे रहा है। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

आदर्श नगर निवासी संजय शर्मा ने पुलिस को दी बताया कि वह राजकुमार के साथ प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करते थे। वर्ष 2020 में उन्होंने जगुआर कार खरीदी थी। हर माह उसकी पचास हजार रुपये किश्त भी जमा करा रहे हैं। 5 महीने पहले राजकुमार ने कुछ दिनों के लिए उनकी कार मांग ली। आरोप है कि 5 महीने बीत जाने के बाद भी राजकुमार ने कार वापस नहीं की। बार-बार दबाव बनाने पर आरोपी गाड़ी देने की बजाय जान से मारने की धमकी दे रहा है। अपने स्तर पर जांच करने पर पता लगा कि राजकुमार ने उनकी फर्जी कागजात बनाकर कार बेच दी है। थाना आदर्श नगर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें