फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चों के विवाद में भिड़े दो पक्ष, तीन घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। थाना मुजेसर क्षेत्र स्थित रामनगर में बच्चों के बीच हुए झगड़े में दो पक्ष आपस में भिड़ गए। दोनों तरफ से पहले महिलाओं के बीच कहासुनी शुरू हुई और इसके बाद दोनों परिवार के पुरुष भी आपस में भिड़ गए। दोनों तरफ से लाठी-डंडे चले। इस घटना में एक पक्ष के चार लोग घायल हो गए। सभी घायलों को शनिवार सुबह बीके सिविल अस्पताल में उपचार के लिए लाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।
विज्ञापन

घायल सन्नी कुमार ने बताया कि उनके व पड़ोस में रहने वाले परिवार के बच्चे गली में खेल रहे थे। खेलने के दौरान पड़ोसी के बच्चों के साथ उनके बच्चों का विवाद हो गया। यह विवाद इतना बढ़ गया कि पड़ोसियों ने उनके पिता मुरारीलाल, मां रानी देवी व भाभी उपासना के साथ मारपीट करनी शुरू कर दी। बीच बचाव करने पर सन्नी पर भी चाकू से हमला कर दिया। चाकू हाथ में लगने से घायल हो गए। उन्होंने मामले में पुलिस से शिकायत की है। पुलिस तहरीर लेकर मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें