फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: नगर निगम आयुक्त से मिले आईएमटी के उद्यमी

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


फरीदाबाद। बाटा रेलवे रोड पर स्थित एफआईए कार्यालय में शुक्रवार शाम को फरीदाबाद आईएमटी इंडस्ट्रीज एसोसिएशन (एफआईएमटीए) के उद्यमियों ने नगर निगम के आयुक्त धीरेंद्र खड़गटा से मुलाकात की। मुलाकात के दौरान आईएमटी के उद्यमियों ने शहर की सफाई व्यवस्था और उद्योगों की समस्याओं को आयुक्त के साथ साझा किया। इसके अलावा आईएमटी क्षेत्र के वेस्ट कलेक्शन को लेकर भी आयुक्त और उद्यमियों ने चर्चा की।

उद्यमियों ने आयुक्त को बताया कि औद्योगिक क्षेत्र में पहले के मुकाबले सफाई व्यवस्था बेहतर हुई है, पर मुजेसर, सेक्टर 69 और इसी प्रकार से कई औद्योगिक क्षेत्रों में अभी भी सफाई व्यवस्था को और बेहतर बनाने की जरूरत है। चर्चा के अंत में गजट नोटिफिकेशन 2023 संबंधी सौंपे गए मेमोरेंडम पर कार्रवाई एवं एमसीएफ-एचएसआईआईडीसी के मेंटेनेंस भुगतान को लेकर भी दोनों पक्षों में सकारात्मक चर्चा हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


एफआईएमटीए के अध्यक्ष हेमंत शर्मा ने बताया कि सफाई व्यवस्था से लेकर वेस्ट कलेक्शन को और बेहतर बनाने समेत लगभग सभी समस्याओं को आयुक्त धीरेंद्र खड़गटा के साथ साझा कर दिया गया है। इस पर आयुक्त ने जल्द से जल्द सभी चीजों को और बेहतर बनाने का आश्वासन दिया हैै।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें