फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: खेड़ी गुजरान में अवैध कॉलोनियों में निर्माण किए ध्वस्त

विज्ञापन
विज्ञापन
कार्रवाई के दौरान कुल 37 निर्माण और अन्य ढांचे ध्वस्त किए गए
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

फरीदाबाद। अवैध निर्माण और कॉलोनियों के खिलाफ जिला नगर योजनाकार विभाग (डीटीपी) ने सोमवार को कार्रवाई की। विभाग ने खेड़ी गुजरान गांव के राजस्व क्षेत्र में दो अवैध औद्योगिक कॉलोनियों में तोड़फोड़ की। करीब 4.5 और 10 एकड़ में विकसित की जा रही इन कॉलोनियों में कार्रवाई के दौरान कुल 37 निर्माण और अन्य ढांचे ध्वस्त किए गए।

कार्रवाई के दौरान 20 डीपीसी (डैंप प्रूफ कोर्स), चार स्ट्रक्चर/शेड, निर्माणाधीन तीन ढांचे और 10 चहारदीवारी को तोड़ा गया। प्रशासन की टीम ने मशीनों की मदद से अवैध निर्माणों को हटाया। कार्रवाई के दौरान मौके पर बने निर्माण और अन्य ढांचों को ध्वस्त कर जमीन को खाली कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला नगर योजनाकार यजन चौधरी ने बताया कि राजस्व क्षेत्र में बिना अनुमति विकसित की जा रही औद्योगिक कॉलोनियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की गई है। उनका कहना है कि अनधिकृत कॉलोनियों और अवैध निर्माणों को किसी भी सूरत में विकसित नहीं होने दिया जाएगा। भविष्य में भी ऐसी गतिविधियों पर निगरानी रखकर कार्रवाई जारी रहेगी। कार्रवाई के दौरान तोड़े गए निर्माणों की फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी भी कराई गई। यजन चौधरी ने कहा कि जमीन खरीदने या निर्माण शुरू करने से पहले संबंधित विभाग से कॉलोनी और निर्माण की वैधता की जानकारी जरूर लें। इससे बाद में कार्रवाई और आर्थिक नुकसान से बचा जा सकेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें