फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: अवैध हथियारों का सप्लायर दबोचा

विज्ञापन
विज्ञापन
पलवल। जिले में अवैध हथियारों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत सीआईए पलवल ने हथियारों के मुख्य सप्लायर अलीगढ़ जिले के गांव बिनुपुर जरेलिया निवासी जीतू उर्फ जितेंद्र को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है।
विज्ञापन


पुलिस प्रवक्ता के अनुसार 3 जनवरी को क्राइम ब्रांच पलवल की टीम ने मुख्य सिपाही मनोज कुमार के नेतृत्व में सूचना के आधार पर गांव किठवाड़ी निवासी आदित्य उर्फ आदि को खेतों के पास से अवैध देशी पिस्टल सहित गिरफ्तार किया था। आरोपी हथियार का कोई लाइसेंस या वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। उसके खिलाफ थाना चांदहट में आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया था। पूछताछ के दौरान आरोपी ने हथियार सप्लाई करने वाले व्यक्ति की जानकारी दी थी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें