फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: लीड- तावडू में बनेगा बाईपास, मुख्यमंत्री नायब सैनी ने की घोषणा

विज्ञापन
विज्ञापन
-तावडू उपमंडल में विकसित सोहना-तावडू रैली: करोड़ों की परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन
विज्ञापन

-हजारों लोगों की भीड़ ने किया जोरदार स्वागत

संवाद न्यूज एजेंसी

तावड़ू। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने नूंह जिले के तावडू उपमंडल में आयोजित विकसित सोहना - तावडू महारैली को संबोधित करते हुए क्षेत्र के विकास को नई ऊर्जा प्रदान की। तावडू और सोहना क्षेत्र के लिए कुल 4000 करोड़ रुपये से अधिक की 16 बड़ी विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया। उन्होंने तावडू में बाईपास बनाने की घोषणा भी की।
मुख्यमंत्री ने मेवात की इस वीर और ऐतिहासिक धरती की सराहना करते हुए कहा कि 1857 की प्रथम स्वतंत्रता संग्राम से लेकर आजादी के संघर्ष तक यहां के लोगों ने अदम्य साहस और बलिदान का परिचय दिया है। इस मौके पर इनमें तावडू शहर के बाईपास निर्माण के लिए प्रस्ताव केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय को भेजने का आश्वासन दिया। यही नहीं, गुरुग्राम - सोहना एलिवेटेड एक्सप्रेसवे का दमदमा मोड़ से सोहना तक विस्तार, हसनपुर और सहजावास में सामुदायिक केंद्र, कोटा खेड़ा में कुश्ती के लिए इंडोर स्टेडियम, तावडू में हरियाणा रोडवेज का सब डिपो, पीडब्ल्यूडी सड़कों की मरम्मत, नाबार्ड/पीएमजीएसवाई अंतर्गत 15.90 किमी सड़कों का विशेष रिपेयर, खेत-खलियान पक्की सड़कें और अन्य कई योजनाएं क्रियान्वित कराने को कहा।
विज्ञापन

महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर उन्होंने सबसे पहले नूंह के प्रसिद्ध नल्हडेश्वर महादेव मंदिर में भगवान शिव का जलाभिषेक किया, पूजा - अर्चना की और आशीर्वाद लिया। इसके बाद वे तावडू की नई अनाज मंडी में पहुंचे, जहां हजारों की भारी संख्या में क्षेत्रवासियों, भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। उन्होंने कांग्रेस पर कटाक्ष करते हुए कहा कि भाजपा सरकार के विकास कार्य विपक्ष को खल रहे हैं, क्योंकि पिछले 11 वर्षों में सोहना - तावडू क्षेत्र में 1555 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्य हुए हैं, जबकि कांग्रेस के 10 वर्षों के शासन में मात्र 222 करोड़ रुपये ही खर्च हुए।
-
विकास योजनाएं गिनाईं
मुख्यमंत्री ने प्रदेश सरकार की प्रमुख जनकल्याणकारी योजनाओं पर भी प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि मुफ्त डायलिसिस सुविधा, लाडो लक्ष्मी योजना के तहत 2100 रुपये मासिक, उज्ज्वला गैस सिलेंडर 500 रुपये में, किसानों की फसल एमएसपी पर खरीद, बुजुर्गों की पेंशन में वृद्धि, प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत लाखों घर, आयुष्मान भारत के तहत इलाज, 17 जिलों में कैंसर केयर सेंटर्स, युवाओं को बिना पर्ची-खर्ची रोजगार और अन्य कई योजनाएं चल रही हैं। उन्होंने कहा कि 217 संकल्पों में से 60 पूरे हो चुके हैं और बाकी पर तेज गति से काम चल रहा है। अंत में मुख्यमंत्री ने तावडू की इस ऐतिहासिक धरती से हरियाणा को देश का सबसे विकसित राज्य बनाने का संकल्प दोहराया और क्षेत्रवासियों से मिल-जुलकर विकास में योगदान देने की अपील की।
विधायक तेजपाल ने रखीं क्षेत्रीय मांगें



विधायक तेजपाल तंवर ने मंच पर क्षेत्र की प्रमुख मांगें रखीं, जिन पर मुख्यमंत्री ने तत्काल कई घोषणाएं कीं और भूमि उपलब्ध कराने की अपील की। उन्होंने कहा कि नूंह का विकास सरकार की प्राथमिकता है।



-
एक मंच पर आए राव इंद्रजीत एवं राव नरबीर :
दक्षिणी हरियाणा के दोनों दिग्गज नेता केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह एवं हरियाणा सरकार में कैबिनेट मंत्री राव नरवीर सिंह सोहना - तावडू महारैली में एक मंच पर साथ दिखाई दिए। दोनों नेताओं ने एक दूसरे से ना तो हाथ मिलाया और ना ही दिल मिलते हुए दिखाई दिए। लेकिन प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने दोनों नेताओं का हाथ पकड़ कर भीड़ का अभिवादन जरूर कराया।

नहीं मानी तावडू को गुरुग्राम में शामिल करने की मांग :
हरियाणा सरकार में वन एवं पर्यावरण मंत्री राव नरवीर सिंह ने तावडू उपमंडल को गुरुग्राम जिले में शामिल करने की पुरजोर तरीके से मांग उठाई और बाद में इसी मांग को दोहराते हुए रैली के आयोजक विधायक तेजपाल तंवर ने प्रमुखता से यह मांग रखी और लोगों ने तालियों की गड़गड़ाहट के साथ इस मांग का समर्थन किया। लेकिन केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह से लेकर प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने इस मांग में कोई दिलचस्पी नहीं दिखाई। जिससे कहीं ना कहीं लोगों में मायूसी साफ दिखाई दी।



रैली में शामिल लोगों ने दी प्रतिक्रिया :
सोहना तावडू महारैली में पुरुषों के साथ - साथ महिलाओं की भी अच्छी खासी संख्या रही। रैली के समापन के बाद जब भीड़ से रैली को लेकर पूछा गया तो उन्होंने कहा कि वह बेहद खुश हैं और भाजपा के कार्यकर्ता होने के नाते रैली में आए हैं। इस इलाके के लोगों ने सड़क, पार्क, स्कूल, लाइब्रेरी, स्टेडियम सहित जितने भी मांगे रखी गई थी। उन सभी को सरकार ने पूरा कर दिया है।

फाउंडेशन की हुई सराहना :
- तावडू जिले के मुख्य व्यवसाई एम3एम फाउंडेशन की पायल कनोडिया का सीएसआर परियोजना के तहत दिए गए योगदान की प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने जमकर सराहना की। केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह ने भी उनके सहयोग को सराहा। उन्होंने कहा कि फाउंडेशन सरकार के साथ मिलकर अच्छा कार्य कर रही है। उससे समाज में तेजी से बदलाव आ रहा है ठीक है।
विज्ञापन


मंच पर यह रहे मौजूद :
- केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह, हरियाणा सरकार के कैबिनेट मंत्री राव नरबीर सिंह, विधायक तेजपाल तंवर, पूर्व मंत्री संजय सिंह, पटौदी विधायक बिमला चौधरी, नूंह भाजपा जिला अध्यक्ष सुरेंद्र पिंटू, एमथ्रीएम फाउंडेशन ट्रस्टी पायल कनोड़िया, पटौदी से पूर्व विधायक सत्य प्रकाश, गुरुग्राम जिला भाजपा अध्यक्ष अजीत सिंह व सोहना और नूंह के मंडल अध्यक्ष सहित मंच संचालन पर प्रदीप सैनी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें