If you come to the hospital without a mask, then bring 500 rupees extra, will be challaned for ignoring the Kovid rules
फरीदाबाद। जिला नागरिक अस्पताल (बीके) में बिना मास्क के पहुंचना, अब मरीजों को महंगा पड़ सकता है। उन्हें 500 रुपये का जुर्माना भी भरना पड़ सकता है। अस्पताल प्रबंधन ने शुक्रवार से इसके तहत अभियान की शुरूआत की है। अधिकारियों का कहना है कि अस्पताल में पहुंचने वाले हर व्यक्तियों के लिए मास्क पहनना अनिवार्य कर दिया गया है। पहले दिन चार के चालान कटे।
जिले में एक बार फिर कोरोना के मामले बढ़ने लगे हैं। साथ ही कोरोना के नए वैरिएंट ओमीक्रॉन की संभावना केे लेकर भी सावधानी बरती जा रही है। इसलिए स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि बीके अस्पताल समेत सभी स्वास्थ्य केंद्रों पर मरीजों व सभी कर्मचारियों को मास्क पहनना अनिवार्य है। जिला नागरिक अस्पताल में रोजाना 1500 से 1800 मरीज इलाज कराने पहुंच रहे हैं। अस्पताल में कार्यरत अधिकांश कर्मचारी से लेकर तीमारदार तक मास्क का इस्तेमाल नहीं करते। इससे कोरोना के बढ़ने की संभावना रहती थी। लिहाजा प्रबंधन ने बिना मास्क वालों के चालान काटने का अभियान चलाया है।
जिला नागरिक अस्पताल के अधिकारियों का कहना है कि अस्पताल में सभी के लिए मास्क पहनना अनिवार्य है।
अस्पताल प्रबंधन लगातार मरीजों, उनके तीमारदारों व सभी कर्मचारियों को मास्क के प्रति जागरूक कर रहा है। फिर भी कई बिना मास्क के ही अस्पताल में पहुंचते हैं। स्पताल के अधिकारी व कर्मचारी भी बिना मास्क के देखे जाएंगे, उनका भी 500 रुपये का चालान काटा जाएगा। - डॉ. सविता यादव, प्रमुख चिकित्सा अधिकारी जिला नागरिक अस्पताल