फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौकरी छोड़ने से मना किया तो युवक पर चाकू से वार

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। फैक्ट्री से नौकरी छोड़कर दूसरी जगह काम करना पहली कंपनी वालों को नागवार गुजरा। आरोपियों ने पूर्व कर्मचारी पर नौकरी छोड़ने का दबाव बनाना चाहा। कर्मचारी के मना करने पर पूर्व फैक्ट्री कमर्चारियों ने उस पर चाकुओं से हमला कर दिया। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

सेक्टर 58 थाना क्षेत्र स्थित राजीव कॉलोनी निवासी सतीश कुमार ने पुलिस को बताया कि वह पहले सेक्टर-58 बालाजी मैनपावर एजेंसी में नौकरी करता था। कुछ समय पहले उसने वहां से छोड़कर एमके कांट्रेक्टर के पास नौकरी शुरू कर दी। आरोप है कि पुरानी एजेंसी के फील्ड मैनेजर योगेश कुमार, सोनू शर्मा, सुपरवाइजर सुनील शर्मा व रविंद्र ने सतीश कुमार पर एमके कांट्रेक्टर से नौकरी छोड़ने का दबाव बनाया। उसने नौकरी छोड़ने से मना कर दिया। आरोप है कि 11 मई को सभी आरोपी लाठी-डंडा, रॉड व चाकू लेकर आए और उस पर हमला कर दिया। आरोपी उसे जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। एमके कॉन्ट्रेक्टर के अन्य कर्मचारियों ने सतीश को अस्पताल में भर्ती कराया। अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद उसने पुलिस को शिकायत दे दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें