फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लो लाइन की पहचान कर 25 तक करें पानी निकासी का इंतजाम, आयुक्त ने अभियंताओं की ली बैठक, जलभराव हुआ तो होगी कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। नगर निगम आयुक्त यशपाल यादव ने सोमवार को अभियंताओं की बैठक ली। इस दौरान शहर में जलभराव से निपटने के इंतजाम की विस्तृत जानकारी ली। उन्होंने अभियंताओं को दो टूक शब्दों में कहा कि शहर में लो लाइन की पहचान कर 25 जून तक पानी निकासी का पूरा इंतजाम होना चाहिए। बारिश के दौरान कार्यकारी अभियंता, एसडीओ और जेई अपने क्षेत्र में होने चाहिए। इसमें कोताही बरतने वालों पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

आयुक्त यशपाल यादव ने अधिकारियों से शहर में जलभराव वाले जगहों के बारे में जानकारी ली और इंतजाम के बारे में पूछा। उन्होंने अभियंताओं से कहा कि 25 जून तक पानी निकासी संबंधित सभी इंतजाम हो जाने चाहिए। इसके लिए मशीनरी समेत अन्य पर्याप्त इंतजाम करने को निर्देश दिए। आयुक्त ने कहा कि इसमें कोई कमी नहीं होनी चाहिए। यदि निर्देश के बावजूद भी लापरवाही मिली तो कार्रवाई की जाएगी। आयुक्त ने जेई व एसडीओ से पूछा कि यदि कहीं जलभराव होगा तो कैसे समाधान करेंगे। इस पर आयुक्त ने जोन वाइज कर्मचारियों समेत अन्य इंतजाम की जानकारी ली। जहां अभी इंतजाम नहीं हैं, इसे करने के लिए कहा। सभी 56 डिस्पोजल पर बिजली के साथ जेनसेट का इंतजाम करने को कहा। आयुक्त ने इस दौरान सफाई समेत अन्य कार्यों की जानकारी ली। बैठक में अधीक्षण अभियंता ओमवीर सिंह के अलावा कार्यकारी अभियंता, एसडीओ व जेई समेत अन्य मौजूद थे।
बारिश का पानी सीवर में नहीं जाए
आयुक्त ने बैठक में कहा कि बारिश का पानी सीवर लाइन में नहीं जाना चाहिए। वहीं, ड्रेनेज में भी सीवर का पानी नहीं आना चाहिए। इसके लिए इंतजाम कराए जाएं। साथ ही जल संचय संयंत्रों को भी बारिश पूर्व जांच करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

बेमौसम बारिश ने दिखाया था आइना
24 जून को झमाझम बारिश हुई थी। इस दौरान शहर में जलभराव होने पर मुख्य अभियंता रामजी लाल, अधीक्षण अभियंता ओमवीर सिंह और कार्यकारी अभियंताओं ने जलभराव का जायजा लिया था। अधिकारियों ने जांच के दौरान पाया कि कई जगहों पर डिस्पोजल की मोटरें नहीं चल रही थी। नाले बंद होने से जलभराव की समस्या ज्यादा थी। कुछ जगहों पर जेनसेट होने से अंडरपास और डिस्पोजल पर पानी निकालने का काम बंद मिला था। शहर में सबसे अधिक जलभराव से बाटा चौक, डबुआ कॉलोनी, पर्वतिया कॉलोनी 60 फीट रोड, सेक्टर-22, 23, सेक्टर-7/8, 9/10, सेक्टर-16, बीके-हार्डवेयर चौक, एयरफोर्स रोड, सेक्टर-7 और तिगांव रोड के अलावा बल्लभगढ़ बस अड्डे पर जलभराव होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें