फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब के लिए पति बना हैवान: पहले रूठी पत्नी से मांगी माफी, फिर गला दबाकर बेहोश करने के बाद खौफनाक वारदात को दिया अंजाम

Wed, 06 Apr 2022 10:08 PM IST
प्रशांत कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद।

सार

फरीदाबाद में पुलिस ने पत्नी की हत्या के आरोप में पति को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने गुस्से में आकर पत्नी की करंट लगाकर हत्या कर दी थी।
विज्ञापन
आरोपी पति - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फरीदाबाद में खेड़ीपुल थाने की पुलिस ने पत्नी की हत्या के आरोप में पति को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने शराब के लिए पैसे नहीं देने पर गुस्से में आकर पत्नी की करंट लगाकर हत्या कर दी थी। वारदात दो अप्रैल की है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान सेक्टर-86 स्थित श्रीराम रेजीडेंसी निवासी सुरेंद्र के रूप में हुई है। पुलिस ने उसे जेल भेज दिया है।

विज्ञापन


पुलिस प्रवक्ता के अनुसार आरोपी के खिलाफ हत्या की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। शिकायत के अनुसार भारत कॉलोनी के रहने वाले इंद्रपाल सिंह ने बताया कि बेटी सुनीता की शादी 17 साल पहले आरोपी सुरेंद्र के साथ हुई थी। शादी के कुछ दिन बाद आरोपी सुनीता को तंग करने लगा। आरोपी शराब पीने का आदी है। नशे में बेटी के साथ मारपीट करता था। इससे तंग आकर सुनीता मायके आ गई थी।
 

मांग कर उसे अपने साथ ले आया
एक अप्रैल को आरोपी सुरेंद्र माफी मांग कर उसे अपने साथ ले आया। दो अप्रैल को पानी गर्म करने वाली रॉड के तार से पहले उसका गला दबाया, जब वह बेहोश हो गई तो रॉड से करंट लगाकर हत्या कर दी। पुलिस प्रवक्ता के अनुसार हत्या का मामला दर्ज होने के बाद जांच के लिए एएसआई संजय की अगुवाई में टीम गठित की गई। टीम ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। 

 
विज्ञापन

शराब के लिए पत्नी से मांगे थे पैसे
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि पूछताछ में आरोपी ने बताया कि दिव्यांग है और शराब पीने का आदी है। वह कोई काम नहीं करता है। उसकी पत्नी सोसाइटी स्थित घरों में सहायिका थी। उसने शराब के लिए पत्नी से पैसे मांगे थे। दो अप्रैल को जब पत्नी ने शराब पीने के लिए पैसे नहीं दिए तो गुस्से में आकर उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें