फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: पारिवारिक विवाद में पति-पत्नी से मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
महिला ने देवर और ससुर पर लात-घूंसों से पीटने का लगाया आरोप
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बल्लभगढ़। डबुआ कॉलोनी स्थित शिव शक्ति चौक के पास रविवार दोपहर पारिवारिक विवाद में पति-पत्नी से मारपीट का मामला सामने आया है। महिला का आरोप है कि जब वह पति को बचाने के लिए बीच में आई तो उसके साथ भी मारपीट की गई।
विज्ञापन

घटना घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई और वीडियाे सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। महिला ममता ने बताया कि वह पति सोनू और बच्चे के साथ मकान की दूसरी मंजिल पर रहती है। ग्राउंड फ्लोर पर उसका देवर आकाश और सबसे ऊपर बने कमरे में ससुर इंद्रजीत रहते हैं। रविवार दोपहर करीब ढाई से तीन बजे के बीच कूलर को लेकर सोनू और इंद्रजीत के बीच कहासुनी हो गई। आरोप है कि विवाद बढ़ने पर गाली-गलौज शुरू हो गई। बाद में आकाश भी विवाद में शामिल हो गया। आरोप है कि देवर आकाश और ससुर इंद्रजीत ने उनके पति सोनू को जमीन पर गिराकर लात-घूंसों से पीटा। वह जब बचाने के लिए पहुंची तो उसके साथ भी मारपीट की गई। ममता का कहना है कि वर्ष 2016 में शादी के बाद से ही परिवार में विवाद चला आ रहा है। वर्ष 2021 में सास की मौत के बाद घरेलू कलह बढ़ने का भी उसने आरोप लगाया है। वहीं आकाश का कहना है कि पारिवारिक विवाद है और दोनों पक्षों के बीच हाथापाई हुई थी। उसके अनुसार बाद में परिवार के लोगों ने बैठकर बातचीत भी की। पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि दोनों पक्षों की शिकायत मिली है। शिकायत और जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें