फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: बारिश के बाद खिली धूप से बढ़ी उमस, एक्यूआई में सुधार से मिली राहत

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले का वायु गुणवत्ता सूचकांक 100 दर्ज किया गया
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। पिछले दिनों हुई बारिश के बाद शुक्रवार को सुबह से निकली तेज धूप से लोगों को परेशानी हुई। वातावरण में नमी अधिक होने के कारण दिनभर चिपचिपी गर्मी बनी रही और लोग लगातार पसीना निकलने से परेशान रहे। मौसम विभाग के अनुसार, जिले में आर्द्रता 73 प्रतिशत दर्ज की गई, जिससे उमस का असर पूरे दिन बना रहा।

शुक्रवार को जिले का अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य दिनों की तुलना में कम रहा। तापमान में गिरावट के बावजूद अधिक नमी के कारण लोगों को राहत नहीं मिल सकी। सुबह और शाम के समय मौसम अपेक्षाकृत सुहावना रहा, लेकिन दोपहर में तेज धूप और उमस ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी। दिनभर आसमान में कई बार घने बादल छाए, हालांकि बारिश नहीं हुई।
विज्ञापन


लगातार हुई बारिश का सकारात्मक असर जिले की वायु गुणवत्ता पर देखने को मिला। वर्षा के कारण वातावरण में मौजूद धूल और प्रदूषक कण नीचे बैठ गए, जिससे हवा पहले की अपेक्षा साफ हो गई। शुक्रवार सुबह सात बजे जिले का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 100 दर्ज किया गया, जो पिछले कुछ दिनों की तुलना में बेहतर स्थिति दर्शाता है। इससे सुबह सैर और खुले में व्यायाम करने वाले लोगों को स्वच्छ हवा मिली।
विज्ञापन

मौसम विभाग के अनुसार, वातावरण में नमी अधिक बनी हुई है। विभाग ने मंगलवार तक मौसम साफ रहने की संभावना जताई है, जबकि बुधवार से अगले तीन दिनों तक फिर बारिश होने का पूर्वानुमान जारी किया गया है। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि मानसून सक्रिय रहने के कारण मौसम में लगातार उतार-चढ़ाव बना रहेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें