फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: सेक्टर-81 के पुरी बिजनेस हब में दिखा 12 फीट लंबा अजगर

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। लगातार बारिश के बाद ग्रेटर फरीदाबाद के सेक्टर-81 स्थित पुरी बिजनेस हब में बृहस्पतिवार को 12 फीट लंबा अजगर दिखाई देने से लोगों में कुछ देर के लिए दहशत फैल गई। अजगर को बिजनेस हब की दीवार पर रेंगते देख वहां लोगों की भीड़ जुट गई। इस दौरान कई लोगों ने उसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर साझा कर दिया।
विज्ञापन

हालांकि कुछ देर बाद अजगर स्वयं ही दीवार से उतरकर पास की घनी झाड़ियों में चला गया। घटना में किसी प्रकार की जनहानि या नुकसान की सूचना नहीं है। विशेषज्ञों के अनुसार बारिश के बाद बढ़ी नमी और उमस के कारण झाड़ियों, बिलों और जंगलों में रहने वाले सांप व अन्य वन्य जीव अक्सर बाहर निकल आते हैं। कई बार ये भोजन या अनुकूल वातावरण की तलाश में आबादी वाले क्षेत्रों तक पहुंच जाते हैं, जिससे लोगों में डर का माहौल बन जाता है।

वन्य जीव विभाग के इंस्पेक्टर हंसराज ने बताया कि बारिश के मौसम में अजगर और अन्य सांपों का बाहर निकलना सामान्य बात है। उन्होंने कहा कि अजगर आमतौर पर इंसानों पर हमला नहीं करते और कुछ समय बाद स्वयं ही अपने प्राकृतिक आवास में लौट जाते हैं। उन्होंने लोगों से अपील की कि ऐसे वन्य जीव दिखाई देने पर घबराएं नहीं, उनसे दूरी बनाए रखें और तुरंत वन्य जीव विभाग या संबंधित अधिकारियों को सूचना दें। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें