फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: बारिश के बाद फिर उमस ने बढ़ाई बेचैनी

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी


फरीदाबाद। बारिश के बाद मौसम में आई ठंडक का असर बुधवार को खत्म होता नजर आया। मंगलवार को हुई बारिश से तापमान में गिरावट के बाद बुधवार को धूप निकलते ही उमस बढ़ गई। सुबह मौसम अपेक्षाकृत सुहावना रहा, लेकिन दिन चढ़ने के साथ धूप तेज होती गई और लोगों को गर्मी के साथ चिपचिपाहट का सामना करना पड़ा। हवा की गति कम रहने से उमस और अधिक महसूस हुई।



मौसम विभाग के अनुसार बुधवार को जिले में अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि वातावरण में नमी का स्तर 65 प्रतिशत तक पहुंच गया। हालिया बारिश के बाद तापमान करीब 30 डिग्री सेल्सियस तक आ गया था। इससे लोगों को गर्मी से राहत मिली थी, लेकिन बुधवार को धूप और नमी ने फिर परेशानी बढ़ा दी।
विज्ञापन




सुबह आसमान में बादल छाए रहे और हल्की हवा चलने से मौसम राहत भरा रहा। करीब 10 बजे के बाद बादल हटने लगे और धूप तेज हो गई। इसके बाद बाजारों और सड़कों पर निकलने वाले लोगों को उमस का सामना करना पड़ा। बुजुर्गों और बच्चों को भी चिपचिपी गर्मी के कारण परेशानी हुई।
विज्ञापन




मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक, वातावरण में नमी अधिक होने पर पसीना जल्दी नहीं सूखता। इससे शरीर को गर्मी ज्यादा महसूस होती है और उमस बढ़ जाती है। मौसम विभाग ने जिले में अगले तीन दिनों के दौरान हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना जताई है। बारिश होने पर तापमान में फिर गिरावट आने और लोगों को उमस से राहत मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें