फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हेडिंग : कांत इंक्लेव में 24 इमारतें ध्वस्त

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। अरावली की पहाड़ियों में सूरजकुंड के समीप स्थित कांत इंक्लेव में सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर शनिवार को 24 मकानों को ध्वस्त कर दिया गया। इसमें 12 सिंगल स्टोरी व 12 मल्टीस्टोरी मकान शामिल हैं। कांत इंक्लेव में तोड़फोड़ की कार्रवाई पूर्व भारतीय क्रिकेटर स्व. रमन लांबा के मकान से शुरु की गई।
विज्ञापन

इसके बाद सभी पांचों टीमें इंक्लेव में चारों तरफ बंट गई व एक-एक कर सभी 24 मकानों को दस पोकलेन व पांच जेसीबी की मदद से ध्वस्त कर दिया गया। इसमें एक नेता, एक आर्किटेक्ट व एक सुप्रीम कोर्ट के वकील का भी मकान शामिल है। मकान को ध्वस्त करने के लिए शहरी विकास प्राधिकरण, जिला प्रशासन व नगर निगम की टीम पुलिस के साथ पूरे दिन इंक्लेव में मुस्तैद रही।
सीनियर टाऊन प्लानर एसके मान ने बताया कि पूरे दिन की कार्रवाई शांतिपूर्ण रही। उन्होंने बताया कि 1992 के बाद इंक्लेव में बने सभी मकानों को सुप्रीम कोर्ट ने ध्वस्त करने के आदेश दिए थे। ऐसे कुल 44 मकान पूर्व में चिन्हित किए गए थे। सभी मकान मालिकों को 31 जुलाई तक स्वयं ही निर्माण हटाने का समय दिया गया था। यह समय सीमा खत्म होने के बाद शनिवार को पूरी तैयारी के साथ कांत इंक्लेव में बने मकानों को ध्वस्त कर दिया गया। इससे पहले 15 जुलाई को भी यहां मकानों की तोड़फोड़ की गई थी।
विज्ञापन

ग्रुप हाउसिंग भी थी प्रस्तावित
सीनियर टाउन प्लानर एसके मान ने बताया कि कांत इंक्लेव के बिल्डर ने करीब 226 एकड़ जमीन पर इसे बसाने का सपना बुना था। इसमें एक ग्रुप हाउसिंग भी प्रस्तावित कर रखा था। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के मुताबिक, सभी मकानों को ध्वस्त करने के बाद इसकी रिपोर्ट 23 अगस्त को सुप्रीम कोर्ट के समक्ष पेश करनी है।
मलबे की होगी नीलामी
कांत इंक्लेव में ध्वस्त किए गए मकानों के मलबे को शीघ्र ही नीलाम किया जाएगा। इससे होने वाली आय को तोड़फोड़ में हुए खर्च को निकाला जाएगा। इससे पहले एक अप्रैल को तोड़फोड़ में आठ लाख व 15 जुलाई को 3.75 लाख रुपये खर्च हुए थे। जबकि मलबे के नीलामी से करीब 12.20 लाख रुपये की प्राप्ति हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें