फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: होटल और ढाबा संचालक स्वच्छता और खाद्य सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन करें

विज्ञापन
विज्ञापन
भीषण गर्मी और प्रतिकूल मौसम के बीच नगर निगम ने विशेष स्वास्थ्य परामर्श जारी किया
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। भीषण गर्मी और प्रतिकूल मौसम के बीच जनस्वास्थ्य पर बढ़ते खतरे को देखते हुए नगर निगम ने नागरिकों और खाद्य व्यवसाय संचालकों के लिए विशेष स्वास्थ्य परामर्श जारी किया है। निगम ने होटल, रेस्तरां, ढाबा, डेयरी और स्ट्रीट फूड विक्रेताओं को स्वच्छता और खाद्य सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन करने के निर्देश देते हुए स्पष्ट किया है कि निरीक्षण में अनियमितता मिलने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

नगर निगम के चिकित्सा स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. नीतीश परवाल ने बताया कि लगातार बढ़ते तापमान के कारण लू, डिहाइड्रेशन तथा खाद्य एवं जल जनित बीमारियों का खतरा बढ़ गया है। ऐसे में आम नागरिकों के साथ-साथ खाद्य कारोबार से जुड़े प्रतिष्ठानों को अतिरिक्त सावधानी बरतने की जरूरत है।
विज्ञापन


जारी परामर्श में नागरिकों से पर्याप्त मात्रा में स्वच्छ पेयजल पीने, दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे के बीच अनावश्यक रूप से बाहर निकलने से बचने, हल्के रंग के सूती कपड़े पहनने और सिर ढककर रखने की अपील की गई है। बच्चों, बुजुर्गों, गर्भवती महिलाओं और गंभीर बीमारियों से पीड़ित लोगों को विशेष सतर्कता बरतने की सलाह दी गई है।

खुले और बासी खाद्य पदार्थों से रहें दूर

निगम ने लोगों से केवल ताजा, स्वच्छ और पूरी तरह पका हुआ भोजन खाने की अपील की है। बासी, खुले और दूषित खाद्य पदार्थों के सेवन से बचने की सलाह दी गई है। वहीं होटल, रेस्तरां, ढाबा और अन्य खाद्य प्रतिष्ठानों को खाद्य सामग्री के सुरक्षित भंडारण, कोल्ड चेन बनाए रखने तथा खाद्य पदार्थों को धूल, मक्खियों और अन्य प्रदूषण से सुरक्षित रखने के निर्देश दिए गए हैं।

प्रतिष्ठानों में स्वच्छता व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश

चिकित्सा स्वास्थ्य अधिकारी ने सभी व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में स्वच्छ पेयजल, हाथ धोने की पर्याप्त व्यवस्था, नियमित साफ-सफाई और कचरे के वैज्ञानिक निस्तारण को अनिवार्य रूप से सुनिश्चित करने को कहा है। मांस, मछली, दूध और अन्य शीघ्र खराब होने वाले खाद्य पदार्थों को निर्धारित तापमान पर सुरक्षित रखने के निर्देश भी जारी किए गए हैं।
विज्ञापन


लक्षण दिखने पर तुरंत चिकित्सकीय सलाह लें

नगर निगम ने नागरिकों से अपने घरों और प्रतिष्ठानों के आसपास स्वच्छता बनाए रखने तथा जलभराव और कूड़े-कचरे का जमाव नहीं होने देने की अपील की है। बुखार, उल्टी, दस्त, चक्कर आना, अत्यधिक कमजोरी या लू के लक्षण दिखाई देने पर तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्सकीय परामर्श लेने की सलाह दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें