फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: बारिश की उम्मीद से गर्मी से राहत मिलने की जगी आस

विज्ञापन
विज्ञापन
मंगलवार और बुधवार को हो सकती है बारिश
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। शहर के लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत नहीं मिल पा रही है। तेज धूप और बढ़ते तापमान ने दैनिक कार्यों को प्रभावित किया है। रविवार को शहर का अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। इसके साथ ही विभाग ने अनुमान जताया है कि मंगलवार और बुधवार को बारिश हो सकती है। इससे लोगों को गर्मी से राहत मिलने की आस जगी है। यदि मौसम विभाग का यह पूर्वानुमान सही साबित होता है तो लोगों को भीषण गर्मी और उमस से कुछ राहत मिल सकती है। बारिश से तापमान में गिरावट आने के साथ वातावरण भी सुहावना होने की उम्मीद है।
विज्ञापन


बदलते मौसम को देखते हुए चिकित्सकों ने लोगों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी है। विशेषज्ञों का कहना है कि तेज धूप में अनावश्यक रूप से बाहर निकलने से बचें और पर्याप्त मात्रा में पानी का सेवन करें। बच्चों, बुजुर्गों और बीमार लोगों को गर्मी से विशेष रूप से बचाव करने की जरूरत है। चिकित्सकों ने हल्का भोजन करने, ताजे फल खाने और शरीर में पानी की कमी न होने देने की सलाह दी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें