फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झूठी शान की खातिर बेटी का अपहरण कर यूपी में हत्या, चुपचाप नदी किनारे कर दिया अंतिम संस्कार

Tue, 25 Feb 2020 12:03 AM IST
नोएडा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फरीदाबाद

सार

- युवती के शव को सोत नदी के किनारे कर दिया अंतिम संस्कार
- प्रेम विवाह के बाद फरीदाबाद में रह रहा था प्रेमी युगल 
- युवती के पिता व ताऊ की गिरफ्तारी के बाद खुला हत्या का राज
विज्ञापन
पिंकी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रेम विवाह कर बाईपास रोड पर पति के साथ रह रही युवती की उसके पिता, ताऊ और भाई ने अपहरण कर झूठी शान की खातिर संभल (उत्तर प्रदेश) ले जाकर हत्या कर दी। आरोपियों ने गला दबाकर हत्या करने के बाद एक नदी के किनारे अंतिम संस्कार भी कर दिया। बीपीटीपी पुलिस ने 21 फरवरी को युवती के पिता व ताऊ को संभल से गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया।

विज्ञापन


पुलिस ने दोनों को तीन दिन के रिमांड पर लेकर सोत नदी के पास घटनास्थल की जांच की। वहां से कुछ अस्थियों के अवशेष बरामद किए हैं। इन्हें डीएनए जांच के लिए भेजा गया है। पुलिस ने पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के आदेश पर जनवरी में युवती के अपहरण का मामला दर्ज किया था। अमरोहा निवासी वीरेंद्र ने पुलिस में दर्ज कराए मामले में बताया था कि उसने संभल के गांव अल्लीपुर बुजुर्ग निवासी गीता से प्रेम विवाह किया था। दोनों सेक्टर-9 में रह रहे थे।

वीरेंद्र के अनुसार 16 मई 2019 को गीता के पिता वीरपाल, ताऊ रमेश, ताऊ का बेटा बुला व दो अन्य उनके घर में घुस आए और उनके साथ मारपीट करने लगे और गीता का अपहरण कर अपने साथ ले गए। इस दौरान पीड़ित ने अपनी पत्नी से मिलने का प्रयास किया तो उसे जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित ने इसकी शिकायत पुलिस में भी दी, लेकिन पुलिस ने उसकी शिकायत पर कोई कार्रवाई नहीं की।
विज्ञापन


इस पर वीरेंद्र ने पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया। इस पर 25 जनवरी 2020 को बीपीटीपी थाना पुलिस ने अदालत के आदेश पर अपहरण व जान से मारने की धमकी देने का मामला दर्ज कर जांच शुरू की। जांच के दौरान बीते शुक्रवार को बीपीटीपी थाना पुलिस की टीम गीता के पिता वीरपाल और ताऊ रमेश को संभल से गिरफ्तार करके लाई। दोनों को अदालत में पेश कर तीन दिन के रिमांड पर लिया। रिमांड के दौरान आरोपियों ने पुलिस को बताया कि उन्होंने गीता की हत्या कर उसके शव का अंतिम संस्कार कर दिया है। पुलिस ने बताया कि अगवा करने के तीन चार दिन बाद आरोपियों ने गीता की हत्या कर दी।

मौके पर मिले अस्थियों के अवशेष
थाना बीपीटीपी प्रभारी निरीक्षक वीरेंद्र सिंह ने बताया कि रिमांड के दौरान पुलिस टीम आरोपियों को लेकर संभल पहुंची। वहां उनकी निशानदेही पर उस जगह की जांच की गई, जहां युवती का अंतिम संस्कार किया गया था। मौके पर अस्थियों के अवशेष व चूड़ियों के टुकड़े मिले हैं। अस्थियों के अवशेषों को डीएनए जांच के लिए फॉरेंसिक लैब भेजा जाएगा।

दोनों आरोपियों को रिमांड समाप्त होने पर सोमवार को अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें 14 दिन के लिए न्यायिक हिरासत में जिला जेल नीमका भेज दिया गया है। इस मामले में तीन और आरोपियों की तलाश है। पुलिस ने उनकी तलाश में गांव में दबिश दी थी, लेकिन आरोपी फरार हैं।
विज्ञापन

- वीरेंद्र सिंह, थाना बीपीटीपी प्रभारी

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें