फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: होली पर केमिकल युक्त रंग बन सकते हैं आंखों के लिए खतरा

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। होली का पर्व जहां लोगों में खुशियां और रंग भर देता है, वहीं केमिकल युक्त रंग लोगों के लिए मुसीबत भी बन सकते हैं। हर वर्ष होली के बाद आंखों से जुड़ी शिकायतों के कई मामले सामने आते हैं।
विज्ञापन

अस्पतालों में बड़ी संख्या में ऐसे लोग पहुंचते हैं जिनकी आंखों में रंग चले जाने के कारण लालिमा, जलन और खुजली की समस्या हो जाती है। विशेषज्ञों का कहना है कि बाजार में बिक रहे कई रंगों में हानिकारक रसायन मिलाए जाते हैं, जो आंखों और त्वचा के लिए नुकसानदायक हो सकते हैं। होली के दिन अक्सर लोग लापरवाही को साथ रंगों से खेलते हैं, जिससे रंग आंखों में चला जाता है और संक्रमण का खतरा बढ़ जाता है। बीके अस्पताल में नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. संगीता गोयल ने बताया कि होली के दिन आंखों से संबंधित शिकायतें बढ़ जाती हैं। उन्होंने सलाह दी कि यदि किसी की आंख में रंग चला जाए तो तुरंत ठंडे साफ पानी से आंखों पर छींटे मारें, ताकि रंग पूरी तरह बाहर निकल सके। आंखों को रगड़ने से बचें, क्योंकि इससे समस्या और बढ़ सकती है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि होली पर केवल हर्बल और इको-फ्रेंडली रंगों का ही इस्तेमाल करें। साथ ही बच्चों और बुजुर्गों का विशेष देखभाल करें। यदि आंखों में जलन, दर्द या धुंधलापन बना रहे तो तुरंत चिकित्सक से परामर्श लें। चिकित्सकों ने सभी से सुरक्षित और सावधानीपूर्वक होली मनाने की अपील की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें