फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: निरक्षरों को जल्द प्रदान दिए जाएंगे प्रमाणपत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
पिछले तीन साल में 14725 वयस्क हुए उत्तीर्ण
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। उल्लास योजना के तहत अक्षर ज्ञान प्राप्त करने वाले निरक्षरों (शिक्षार्थियों) के साक्षरता के प्रमाण पत्र जल्द ही जारी कर किए जाएंगे। उल्लास एसएनए समन्वयक इला ने बताया कि भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय की ओर से हरियाणा जिले के लिए उल्लास के तहत एसएनए स्पर्श पर पहली मूल स्वीकृति जारी कर दी गई है। जिले के लिए उल्लास पोर्टल पर 14725 निरक्षरों के साक्षरता प्रमाण पत्र सॉफ्ट कॉपी में मौजूद हैं जिन्हें बजट आवंटन के बाद वितरित किया जाएगा।

बता दें कि सरकार की इस महत्वाकांक्षी योजना का उद्देश्य पढ़ाई छोड़ चुके लोगों को फिर से शिक्षा उपलब्ध करवाना है। इसी के कारण यह योजना चलाई जा रही है, ताकि अधिक से अधिक वयस्कों को दोबारा से पढ़ाई के प्रति उत्साहित किया जा सके। हालांकि 2023 के बाद से जिले के निरक्षरों को साक्षरता प्रमाण पत्र जारी नहीं किए जा सके हैं। इस समय के दौरान उल्लास योजना के तहत जिले से अभी तक 14725 वयस्क उत्तीर्ण हो चुके हैं, पर अब तक किसी को साक्षरता प्रमाण पत्र नहीं प्राप्त हुआ है। हालांकि अब इन वयस्कों को जल्द ही विभाग द्वारा प्रमाणपत्र प्रदान किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्जन


विभाग से मिले लक्ष्य के अनुसार जिला के स्वयंसेवक व शिक्षक निरंतर काम कर रहे हैं। सत्र 2025-26 के पंजीकृत निरक्षरों के लिए 15 मार्च के आस-पास परीक्षा का आयोजन भी किया जाना है। एसएनए स्पर्श पोर्टल पर बजट डाला जाएगा। इसके तुरंत बाद 14725 निरक्षरों के साक्षरता प्रमाण पत्र भी जारी किए जाएंगे। -धर्मेन्द्र अधाना, जिला समन्वयक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें