फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: आचार संहिता के चलते शहर में हटाए गए होर्डिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
रेलवे स्टेशन रोड, बस स्टैंड, रेलवे पुल, सड़क मार्ग, सरकारी बसों, बिजली खंभों, सरकारी भवनों से हटाए पोस्टर-बैनर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। आदर्श चुनाव आचार संहिता के लागू होने पर शहर में शनिवार को विभिन्न स्थानों पर लगे राजनेताओं के होर्डिंग को हटाया गया। चुनाव आयोग के की ओर से विधानसभा चुनाव का कार्यक्रम घोषणा करने के बाद ही आदर्श आचार संहिता लागू हो गई थी। उपायुक्त विक्रम सिंह के निर्देश पर यह कार्रवाई की गई।


आचार संहिता लागू होते ही जिले में रेलवे स्टेशन रोड, बस स्टैंड, रेलवे पुल, सड़क मार्ग, सरकारी बसों, बिजली खंभों, सरकारी भवनों से बैनर, झंडे को हटाने का काम भी शुरू हो गया है। इस दौरान फरीदाबाद के साथ-साथ बल्लभगढ़ में रेड लाइट चौक, पुराना पेट्रोल पंप, सेक्टर 3 बल्लभगढ़, दिल्ली मुंबई बड़ोदरा एक्सप्रेस वे फ्लाईओवर बल्लभगढ़, राजा नाहर सिंह गेट, भगत सिंह कॉलोनी बल्लभगढ़, आरडब्ल्यूए गेट, सेक्टर- 11, 12, 14 एवं 15, सेक्टर 15ए फरीदाबाद, ऑफीसर कॉलोनी, अजरोंडा गांव मुख्य सड़क, सेक्टर-56, 58, 59, अग्रवाल धर्मशाला, सेक्टर-02 बल्लभगढ़ तथा दिल्ली- मथुरा रोड फ्लाईओवर आदि स्थानों पर जो भी पोस्टर और बैनर लगे थे उनको हटवा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

संबंधित अधिकारियों ने कहा कि शहर में कई जगह टीम लगाकर होर्डिंग्स को हटवाए जा रहे हैं। जहां आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन की शिकायत आ रही थी। वहां दोबारा टीम भेज कर होर्डिंग्स को हटवाया जा रहा है। जिला निर्वाचन अधिकारी की निर्देशानुसार यदि इसके बावजूद भी आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन होता पाया गया, तो संबंधित व्यक्ति के खिलाफ एक्ट के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।


प्रशांत चौहान
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें