फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनसीसी और एनएसएस की तर्ज पर हिंदुस्तान स्काउट्स एंड गाइड को भी शामिल किया जाएगा : मंत्री मूलचंद्र शर्मा

Sat, 29 Jul 2023 10:50 PM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
-हिन्दुस्तान स्काउट्स एंड गाइड के ट्रेनिंग सेंटर में एडवांस ट्रेनिंग कार्यक्रम का हुआ समापन
विज्ञापन

फोटो

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। उच्चतर शिक्षा विभाग के मंत्री मूलचंद्र शर्मा ने सेक्टर-65 स्थित हिन्दुस्तान स्काउट्स एंड गाइड के ट्रेनिंग सेंटर में एडवांस ट्रेनिंग कार्यक्रम के समापन समारोह में पांच लाख रुपये राज्य प्रशिक्षण केंद्र व दो लाख रुपये हिन्दुस्तान स्काउट एंड गाइड को देने की घोषणा की। मंत्री मूलचंद शर्मा ने कहा कि अध्यापक बच्चों को स्कूली शिक्षा के साथ साथ संस्कारवान शिक्षा भी दें ताकि बच्चे आगे चलकर समाज और सभ्यता को संजोए रखें। उन्होंने कहा कि उच्चतर शिक्षा विभाग में भी एनसीसी कैडेट और एनएसएस की तर्ज पर हिन्दुस्तान स्काउट्स एंड गाइड को भी शामिल किया जाएगा।
विज्ञापन

हिन्दुस्तान स्काउट्स एंड गाइड्स हरियाणा के राज्य प्रशिक्षण केंद्र सेक्टर 65 में पूर्व मंत्री व राज्य अध्यक्ष रामबिलास शर्मा व राज्य सचिव नवीन जयहिंद के मार्गदर्शन में जिला सचिव अजय कुमार शर्मा की देखरेख में एडवांस कोर्स के प्रमाण पत्र व स्मृति चिह्न वितरण का समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता रामबिलास शर्मा ने की। समारोह में परिवहन, खनन व उच्चतर शिक्षा विभाग के मंत्री मूलचंद्र शर्मा मुख्य अतिथि के तौर पर उपस्थित हुए। मंत्री मूलचंद्र शर्मा ने कहा कि प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले शिक्षक बच्चों को प्रशिक्षण देकर अनुशासन व देशभक्ति के गुणों को भरेंगे। शर्मा ने राज्य प्रशिक्षण केंद्र को 5 लाख रुपये व शेड के निर्माण की घोषणा की। हिन्दुस्तान स्काउट्स एंड गाइड हरियाणा को 2 लाख रुपये देने की घोषणा की ताकि स्काउटिंग के राज्य प्रशिक्षण केंद्र को और बेहतर बनाया जा सके। पूर्व शिक्षा मंत्री रामबिलास शर्मा ने कहा कि हिन्दुस्तान स्काउट एंड गाइड अध्यापकों और बच्चों को चरित्र निर्माण की शिक्षा देने का काम करता है, जिससे एक संस्कारित समाज की रचना करता है। मंत्री मूलचंद शर्मा तथा पूर्व मंत्री राम बिलास शर्मा ने कैंप में लगाई गई प्रदर्शनी का अवलोकन भी किया और प्रदर्शनी में प्राचीन धरोहरों को सजोने में सहयोग करने वाली टीम को सम्मानित भी किया। मूलचंद शर्मा ने बच्चों के साथ तीरंदाजी का भी अभ्यास किया। इस मौके पर चतर सिंह, सतेंदर कुमार, वीरेंद्र कुमार, कृष्ण कुमार, सरिता, शीला, ऊषा यादव, सीमा, निर्मला, प्रवीन कर्दम, चतर सिंह आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें