फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: ईएसआईसी क्षेत्रीय कार्यालय में हिंदी पखवाड़ा संपन्न

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


फरीदाबाद। श्रम एवं रोजगार मंत्रालय के अंतर्गत कर्मचारी राज्य बीमा निगम के क्षेत्रीय कार्यालय में सोमवार को हिंदी पखवाड़े का समापन समारोह हर्षोल्लास के साथ किया गया। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में अधिकारियों और कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे क्षेत्रीय निदेशक सुगन लाल मीना ने कहा कि हिंदी भाषी प्रदेश हरियाणा में हम सबका दायित्व है कि समस्त कार्य हिंदी में ही करें। इससे हम उस अंतिम व्यक्ति तक पहुंच सकते हैं, जो कर्मचारी राज्य बीमा निगम की विभिन्न योजनाओं और सुविधाओं से अब तक अनभिज्ञ हैं। उन्होंने सभी कर्मचारियों से आह्वान किया है कि वे अपने सभी कार्यालयीन कार्यों को हिंदी में संपन्न करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

समारोह में डॉ. अभिषेक राय राज्य चिकित्सा अधिकारी, बृजेश मिश्रा, सहायक निदेशक राजभाषा, विनय प्रीतम बाकड़े सहायक अधिशाषी अभियंता, उप निदेशक शिव शक्ति शर्मा, अशोक कुमार यादव, डॉ. राकेश रोशन चिकित्सा सतर्कता अधिकारी और रवींद्र कुमार सहायक निदेशक सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें