फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: ऑल इंडिया पुलिस क्लस्टर प्रतियोगिता में हिमांशी नेगी ने जीता स्वर्ण पदक

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू में सात से 12 मार्च तक आयोजित हुई प्रतियोगिता
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। जम्मू में सात से 12 मार्च तक आयोजित दूसरी ऑल इंडिया पुलिस क्लस्टर प्रतियोगिता में फरीदाबाद की खिलाड़ी हिमांशी नेगी ने शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने सीआईएसएफ की ओर से खेलते हुए सेबर कैटेगरी में स्वर्ण पदक जीतकर अपनी टीम और जिले का नाम रोशन किया।
हिमांशी ने प्रतियोगिता के दौरान बेहतरीन खेल दिखाया और अपने मुकाबलों में मजबूत प्रदर्शन करते हुए गोल्ड मेडल हासिल किया। उनकी इस उपलब्धि से जिले के खेल प्रेमियों और उनके परिवार में खुशी का माहौल है। बता दें कि हिमांशी को उनके उत्कृष्ट खेल प्रदर्शन के कारण ही वर्ष 2024 में सीआईएसएफ में नौकरी मिली थी। वह लगातार राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में अच्छा प्रदर्शन कर रही हैं और अपनी प्रतिभा से नई पहचान बना रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसमें हिमांशी के अलावा उनकी टीम के अन्य खिलाड़ियों ने भी शानदार प्रदर्शन किया। टीम ने कुल नौ पदक अपने नाम किए। अजय कुमार ने दो स्वर्ण पदक जीते, जबकि प्रथम शिंदे ने एक स्वर्ण और एक रजत पदक हासिल किया। गौरव कुमार और श्रुति जोशी ने भी एक-एक स्वर्ण पदक जीतकर टीम का नाम रोशन किया। इसके अलावा अनुप्रिया ने एक रजत पदक अपने नाम किया। वहीं चिराग नैन और सचिन पाटनी ने एक-एक कांस्य पदक जीतकर टीम के पदकों की संख्या बढ़ाई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें