फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: हाइवे के सिक्स लेन में बाधा बना वाईएमसीए चौक का हाईटेंशन टावर

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फरीदाबाद। दिल्ली-आगरा हाईवे के छह लेन प्राेजेक्ट में जेसी बोस वाईएमसीए चौक के पास खड़ा बिजली का हाईटेंशन टावर योजना में बाधा बना हुआ है। सर्विस रोड के बीच होने से आए दिन से यहां दुर्घटनाएं हो रही हैं। सुबह-शाम भारी जाम लगता है। स्थिति यह है कि जिला कष्ट निवारण समिति की बैठक में सीएम मनोहरलाल खट्टर के समक्ष मामला उठने के बावजूद अभी तक इसे हटाया नहीं गया। इससे वाहन चालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
दिल्ली से आगरा की तरफ जाते समय वाईएमसीए चौक के पास सर्विस रोड पर कई सालों बिजली का हाईटेंशन टावर खड़ा है। वर्ष 2014 में हाईवे के छह लेन निर्माण का कार्य शुरु होने पर इसे एनएचएआई को हटाने की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। लेकिन, एनएचएआई और बिजली विभाग से टावर हटाने के लिए पैसों जमा करने की मांग पर कई सालों तक खींचातानी चलती रही। हाल ही में हाईवे पर बिजली के टावर का मामला जिला कष्ट निवारण समिति की बैठक में उठा। शिकायतकर्ता रोड सेफ्टी ओमनी फाउंडेशन के संस्थापक देवेंदर सिंह ने बैठक की अध्यक्षता कर रहे मुख्यमंत्री मनोहरलाल खट्टर को बताया कि वाईएमसीए चौक के पास रोड बहुत संकरी है। इसी सड़क के बीच बिजली का हाईटेंशन टावर खड़ा है। इस कारण सुबह-शाम काफी जाम लगता है। इससे नौकरीपेशों लोगों को काफी दिक्कतें होती हैं। रात के समय स्ट्रीट लाइटें बंद रहती हैं। इस कारण अक्सर यहां सड़क दुर्घटनाएं होती रहती हैं। टावर हटवाने के लिए कई बार ट्रैफिक विभाग के साथ बैठक कर चुके हैं। एनएचएआई और बिजली विभाग अधिकारियों को ज्ञापन सौंप चुके हैं। इसके बावजूद समस्या का समाधान नहीं हो रहा है। जिसका खामियाजा वाहन चालकों को भुगतना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्जन
बिजली टावर हटाने का कार्य एनएचएआई को करना है। इसके लिए हरियाणा विद्युत प्रसारण निगम की तरफ से मंजूरी दे दी गई है। जल्द टावर को हटा दिया जाएगा। - अतुल अग्रवाल, अधीक्षण अभियंता, एचवीपीएन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें