फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अस्पतालों में बनेंगे हर्बल पार्क, आयुर्वेद से होगा उपचार, औषधीय पौधों की मिलेगी जानकारी, डॉक्टर बताएंगे गुण

विज्ञापन
Herbal parks will be built in hospitals, treatment will be done by Ayurveda, information about medicinal plants will be available, doctors will tell the properties
विज्ञापन
फरीदाबाद (दुर्गेश झा)। ब्लड प्रेशर (बीपी), शूगर, त्वचा, दांत आदि से परेशान मरीजों के लिए अच्छी खबर है। उनकी सुविधा के लिए अब जिले के सभी सरकारी अस्पतालों में हर्बल पार्क बनाए जाएंगे। वहां हर मर्ज की बूटी लगाई जाएगी, जहां मरीजों को खास अनुभव दिया जाएगा। उन्हें औषधीय पौधों के गुण बताए जाएंगे। किस पौधों के पत्तियों व फल के नित्य सेवन से कौन सी बीमारी दूर हो सकती है, इसकी जानकारी दी जाएगी। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के अनुसार नेशनल क्वालिटी एंश्योरेंस सर्टिफिकेशन (एनक्यूएएस) के तहत जिस अस्पताल में जगह है, वहां हर्बल पार्क बनाने के आदेश दिए गए हैं।
विज्ञापन

इसके तहत मोहना और खेड़ीकलां स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पर इसे बनाने का कार्य शुरू कर दिया गया है। बाकी के अस्पतालों में भी इसे जल्द तैयार कर लिए जाएंगे। इससे मरीजों को काफी फायदा होगा। हर्बल पार्क में उन पौधों को लगाए जाएंगे, जिसके सेवन से मरीजों को फायदा होगा। इसमें फलदार पौधे भी लगाए जाएंगे। पार्क में नीम, बबूल, अमरूद, पुदीना, अजवाइन, तुलसी, अलोवेरा, जामुन, अनार आदि के पेड़ लगाए जा रहे हैं। इसकी तैयारी शुरू कर दी गई है। सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, अर्बन प्राइमरी हेल्थ सेंटर, एफआरयू आदि को हर्बल पार्क बनाने के आदेश दिए गए हैं।
डॉक्टर बताएंगे कौन सा पौधा है गुणकारी
स्वास्थ्य विभाग के अनुसार इलाज के लिए अस्पताल में जो मरीज पहुंचते हैं, आयुर्वेद के प्रति भी जागरूक किया जाएगा। उनसे पार्क में टहलने की अपील की जाएगी। वहां पर कार्यरत कर्मचारी व डॉक्टर मरीजों को आयुर्वेदिक पौधों की जानकारी देंगे। उन्हें बताएंगे किस बीमारी में कौन सा पौधा गुणकारी है। शूगर, बीपी, त्वचा, दांत आदि संबंधित परेशान मरीजों से घर में पौधों को लगाने व इसके पत्तियों व फलों के सेवन की सलाह दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें