फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईसीयू-वेंटिलेटर की सुनिश्चितता जांचेगा स्वास्थ्य विभाग

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। श्री अटल बिहारी राजकीय मेडिकल कॉलेज (छायंसा) में अगले माह तक आईसीयू, वेंटिलेटर जैसी तृतीय श्रेणी की स्वास्थ्य सेवाएं शुरू होंगी। इसका ट्रायल रन शुरू करने की तैयारी मेडिकल कॉलेज ने कर ली है। राज्य स्तरीय मेडिकल कॉलेज में अब तक विशेषज्ञों की कमी के कारण शुरू करने में परेशानी आ रही थी। अब हाल ही में 15 फरवरी तक यह भर्ती कर ली गई है। इसके साथ ही मार्च माह से मरीजों के लिए मेडिकल कॉलेज की सभी तृतीय श्रेणी की स्वास्थ्य सुविधाओं की सौगात विभाग ने दी है।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज में सर्जरी, हड्डी रोग विभाग, आंख-कान-नाक विभाग, स्त्री रोग विभाग सहित अन्य विभाग के 85 विशेषज्ञों की भर्ती प्रक्रिया जारी है। इसमें एसोसिएट व असिस्टेंट डॉक्टर शामिल हैं। मेडिकल कॉलेज में फिलहाल 26 डॉक्टर हैं। वहीं स्टाफ नर्स व आउट सोर्स कर्मियों की भर्ती भी पूरी कर ली गई है।
अस्पताल के निदेशक डॉ. गौतम गोले ने बताया कि सौ बेड की क्षमता के साथ कोरोना की दूसरी लहर में मेडिकल कॉलेज शुरू कर दिया गया। अब मेडिकल कॉलेज में इस शैक्षणिक वर्ष से एमबीबीएस कोर्स शुरू करने की तैयारी भी जारी है। इसके लिए नेशनल मेडिकल एनएमसी दौरे की तैयारी भी जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें