फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: कफ सीरप से बच्चों की मौत के बाद स्वास्थ्य विभाग सतर्क

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में तीन साल से कम उम्र के बच्चों को देने पर रोक, विभाग ने सभी अस्पतालों में भेजी एडवायजरी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। मध्य प्रदेश और राजस्थान में कफ सीरप के सेवन से बच्चों की मौत के मामले सामने आने के बाद फरीदाबाद स्वास्थ्य विभाग सतर्क हो गया है। अब जिले में तीन साल व उससे कम आयु के बच्चों को कफ सीरप न देने के निर्देश जारी किए गए हैं। स्वास्थ्य विभाग ने सभी निजी अस्पतालों, नर्सिंग होम्स और मेडिकल स्टोर को इस संबंध में प्रदेश सरकार की एडवाइजरी भेज दी है।

जिला औषधि नियंत्रण विभाग की टीम गांवों और शहर की गली-मोहल्लों में संचालित क्लीनिक पर भी नजर रखे हुए है। जिन कफ सीरप से बच्चों की मौत हुई है, वे पहले से ही फरीदाबाद में प्रतिबंधित हैं। इसके बावजूद विभाग ने एहतियात के तौर पर मेडिकल स्टोर संचालकों से अपील की है कि वे प्रतिबंधित सीरप की बिक्री पर अस्थायी रूप से रोक लगाएं, जब तक कि उन्हें क्लीन चिट न मिल जाए।
विज्ञापन


डॉक्टर की सलाह पर दें दवा


बाल चिकित्सा एवं नवजात विज्ञान के वरिष्ठ सलाहकार डॉ. धनसुख कुमावत ने बताया कि कफ सीरप के दो दुष्प्रभाव हैं, एक सामान्य - जिसमें उल्टी, उबाक आना, पेट दर्द और शरीर पर दाने आना शामिल हैं। वहीं, दूसरी ओर गंभीर दुष्प्रभाव हो सकते हैं, जिसमें धड़कन का तेजी से बढ़ना, सांस का धीमा हो जाना या फिर बच्चा कोमा में भी जा सकता है। लोगों को इसका विशेष ध्यान देना चाहिए। यदि बच्चे को कोई भी दवाई देनी है, तो उसे डॉक्टर की सलाह के ही दें। हर डोज समय अनुसार व सीमित मात्रा में ही देना चाहिए।

दवा कंपनियों पर भी सख्त निगरानी

फरीदाबाद में करीब पांच से सात दवा निर्माता कंपनियां कार्यरत हैं, जहां कफ सीरप का निर्माण होता है। जिला औषध नियंत्रण विभाग की टीम इन इकाइयों की नियमित जांच कर रही है। इन्हें सख्त निर्देश दिए गए हैं कि वे केंद्र सरकार द्वारा प्रतिबंधित फिनाइलफ्राइन एचसीआई, डेक्सट्रोमेथरोफेन हाईड्रोब्रोमाइड और क्लोरफेनाइरामाइन मैलिऐट युक्त सीरप (जैसे कि कॉल्डसिफ) का निर्माण न करें। फिलहाल किसी भी यूनिट में ऐसे प्रतिबंधित सीरप बनते हुए नहीं पाए गए हैं।

लोगों से की अपील

जिला औषध नियंत्रण विभाग ने आम लोगों से भी अपील की है कि वे बिना चिकित्सकीय सलाह के मेडिकल स्टोर से कफ सीरप न खरीदें। विशेषकर बच्चों के लिए यह खतरनाक साबित हो सकता है। विभाग ने कहा है कि डॉक्टर की पर्ची के बिना बच्चों को कोई भी कफ सीरप न दिया जाए।
विज्ञापन

केंद्र सरकार की एडवाइजरी सभी निजी अस्पतालों एवं नर्सिंग होम को अवगत करा दी गई है। इसके अलावा शहर एवं गलियों में चलने वाले क्लीनिक पर विभाग नजर बनाए हुए है। सात-आठ दवा निर्माता कंपनियां हैं, जहां टीम नियमित रूप से जाकर छापा मार रही है। - संदीप गहलान, जिला औषध नियंत्रक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें