परिजनों की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज
संवाद न्यूज एजेंसी
बल्लभगढ़। भूपानी थाना क्षेत्र में 16 साल की नाबालिग से राखी बंधवाकर पहले भाई बन गया, उसके बाद उसी बहन को वसीम खान नाम का युवक लेकर भाग गया। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि परिजनों की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
शिकायत के अनुसार वसीम खान ने पहले परिवार से मेलजोल बढ़ाया और धीरे-धीरे घर आना-जाना शुरू कर दिया। वह नाबालिग की मां को मां और पिता को पापा कहकर संबोधित करता था। परिजनों ने बताया कि आरोपी युवक ने नाबालिग सहित उसकी पांच बड़ी बहनों से राखी भी बंधवाई। परिवार उसे बेटे की तरह मानने लगा था। उसी भरोसे का फायदा उठाकर युवक 16 वर्षीय नाबालिग को बहला फुसलाकर अपने साथ ले गया। पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर किशोरी की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।