फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: डबुआ मंडी में रेहड़ी वाले से लूट मामले में दो आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
अपराध शाखा सेक्टर-48 की टीम ने पकड़े आरोपी
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। डबुआ थाना इलाके की डबुआ मंडी में रेहड़ी वाले से लूट मामले में दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों में राजीव कॉलोनी के रहने वाले विजय व शिवम शामिल हैं। इनसे पूछताछ में सामने आया कि दोनों आरोपी नशा करने के आदी हैं। इन्होंने नशापूर्ति करने के लिए 30 मार्च की सुबह अपने एक अन्य साथी के साथ लूट की वारदात को अंजाम दिया था। आरोपितों से 3000 रुपये बरामद हुए हैं।
विज्ञापन

पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह ने बताया कि विजय पर एक एक्साइज एक्ट की एफआईआर दर्ज है, वहीं शिवम पर चोरी, आर्म्स एक्ट सहित 8 एफआईआर दर्ज हैं। अपराध शाखा सेक्टर-48 की टीम ने पूछताछ के बाद आरोपियों को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेजा है। मामले में पुलिस को शिकायत डबुआ कॉलोनी के रहने वाले सुकपाल ने दी थी। शिकायत में बताया गया कि वह फल की रेहड़ी लगाता है और रोजाना डबुआ मंडी से फल लेकर आता है। रोजाना की तरह वह 30 मार्च की सुबह रेहड़ी लेकर घर से चला था और अल-सुबह लगभग 5 बजे वह मंडी के गेट नंबर 4 के पास पहुंचा तो पीछे से तीन लड़के आए जो उसे पकड़ कर सड़क की साइड में ले गये और उसकी जेब में रखे 25000 रुपये निकालकर भाग गए। डबुआ थाना में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू की गई और अब आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें