फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: अपना घर में दिखी हरियाणा की संस्कृति

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बल्लभगढ़। मेले में अगर आप हरियाणा की सांस्कृतिक के दर्शन करना चाहते हैं, तो मुख्य चौपाल के पीछे हरियाणा का अपना घर में आएं। यहां आकर देशभक्ति के भाव भी जागृत होंगे, ग्रामीण परिवेश का अहसास होगा।

अपना घर में पगड़ी की प्रदर्शनी विशेष आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। आजादी के अमृत महोत्सव के नाम आयोजित मेले की इस प्रदर्शनी में विविध प्रदेशों व विविध व्यक्तित्व से जुड़ी पगड़ियां उपलब्ध हैं। यहां प्रदेश की अनेक पुरातन वस्तुओं की प्रदर्शनी भी लगाई गई हैं। प्रदर्शनी में ग्रामीण संस्कृति की झलक देखने को मिल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा पुराने जमाने में महिलाएं रसोई के अंदर जिन बर्तनों का इस्तेमाल करती थी उनकी प्रदर्शनी भी लगाई गई है। आप अगर मेले को यादगार बनाना चाहते हैं, तो अपना घर में पगड़ी बंधवा कर सेल्फी ले सकते हैं। विरासत हेरिटेज, कुरुक्षेत्र की ओर से इसकी व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें