फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम को पाकिस्तानी कहने पर गुरनाम चढूनी का पुतला फूंका

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। भारतीय किसान यूनियन के अध्यक्ष गुरनाम सिंह चढूनी द्वारा खोरी गांव में मुख्यमंत्री मनोहर लाल को सार्वजनिक तौर पर पाकिस्तानी कहे जाने का मामला तूल पकड़ने लगा है। चढूनी के खिलाफ प्रदेश भर के पंजाबी समाज के लोग लामबंद होने लगे है। शनिवार को शहर के व्यापारियों व पंजाबी समाज के लोगों ने बीके चौक पर एकत्रित होकर गुरनाम सिंह चढूनी का पुतला फूंका और जमकर नारेबाजी करते हुए माफी मांगने की मांग की। इस दौरान महिलाओं ने भी रोष जाहिर किया।
विज्ञापन

पंजाबी नेताओं ने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल को पाकिस्तानी कहकर चढूनी ने पंजाबी समुदाय का अपमान किया है। आखिर कब तक पुरुषार्थी पंजाबी समाज पाकिस्तानी और रिफ्यूजी नाम की गाली सुनता रहेगा। अब पानी सिर से ऊपर उठ गया है। उन्होंने कहा कि गुरनाम सिंह चढूनी को इस अपराध के लिए माफी मांगनी पड़ेगी। अगर ऐसा नहीं करते हैं तो उन्हें इसकी सजा कानून द्वारा दिलाई जाएगी। जिस समाज ने हिंदुत्व की खातिर अपने 12 लाख पूर्वजों की कुर्बानियां दी और देश की आजादी की लड़ाई में सबसे ज्यादा पंजाबी समाज के युवा शहीद हुए। जिस समाज ने देश की आजादी की लड़ाई में शहीद भगत सिंह और शहीद मदन लाल ढ़ीगड़ा जैसे लाल कुर्बान किए। उन्हें रिफ्यूजी और पाकिस्तानी कहना सबसे बड़ा अपराध है। इस मौके पर हरियाणा व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष राम जुनेजा, भाजपा मीडिया सलाहकार अमित आहूजा, प्रदेश सचिव नीरज मिगलानी, वासुदेव अरोड़ा, देवेंद्र रतड़ा, सागर दुआ, विनोद अहूजा, पवन भाटिया, सचिन जावरा, हरिकिशन वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें