फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: आज से होगी ग्रीन पटाखों की बिक्री, जिला प्रशासन ने निर्देश जारी किए

विज्ञापन
विज्ञापन
19 व 20 अक्तूबर को सुबह 6 से 7 बजे और रात को 8 से 10 बजे तक ही पटाखे चला सकेंगे
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। दिवाली पर पटाखों की बिक्री को लेकर फरीदाबाद जिला प्रशासन की ओर से शुक्रवार देर शाम निर्देश जारी किए गए। इसके तहत जिले में 19 व 20 अक्तूबर को सुबह 6 से 7 बजे और रात 8 से 10 बजे तक ही ग्रीन पटाखे चलाए जा सकते हैं। डीसी विक्रम सिंह ने कहा कि एनईईआरआई की वेबसाइट पर मौजूद ग्रीन पटाखों की लिस्ट वाले पटाखों की बिक्री फरीदाबाद में 18 से 20 अक्टूबर तक की जा सकती। निर्देश में ये भी कहा गया है कि सिर्फ चयनित लोकेशन से ही पटाखों की बिक्री की जा सकेगी, लेकिन ये स्पष्ट नहीं है कि ये चयनित लोकेशन कहां पर है।
विज्ञापन


डीसी ने बताया कि निगरानी के लिए जिला और खण्ड स्तर पर टीम भी गठित की गई है। नीरी द्वारा प्रमाणित हरित पटाखों की बिक्री केवल पीईएसओ से लाइसेंस प्राप्त व्यापारियों के माध्यम से ही की जाएगी। ऐसे पटाखे जो पंजीकृत/लाइसेंस प्राप्त निर्माताओं द्वारा निर्मित नहीं है, उन्हें तुरंत जब्त कर लिया जाएगा। डीसी ने बताया कि ई-कॉमर्स नेटवर्क के माध्यम से पटाखों की बिक्री या खरीद नहीं की जाएगी। ऐसे उत्पादों की किसी भी आपूर्ति को रोक लिया जाएगा और उत्पाद को जब्त कर लिया जाएगा। प्रतिबंध लागू होने के बाद समाप्त या रद्द किए गए व्यापारियों के लाइसेंस को वैधानिक अधिकारियों द्वारा निर्धारित अवधि के लिए नवीनीकृत किया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें