फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अध्यापिका की कार में मारी टक्कर, मरम्मत कराने से मुकरा ट्रैक्टर चालक

विज्ञापन
विज्ञापन
बल्लभगढ़। फतेहपुर बिल्लौच स्थित सरकारी स्कूल की अध्यापिका की कार को एक ट्रैक्टर चालक ने टक्कर मार दी। समय रहते पुलिस मौके पर पहुंच गई और चालक को पकड़ लिया। पहले तो मरम्मत कराने के नाम पर ट्रैक्टर मालिक और कार अध्यापिका के बीच समझौता हो गया, मगर बाद में वह मरम्मत कराने से मुकर गया। इस पर अध्यापिका ने चालक के खिलाफ आदर्श नगर थाने में मामला दर्ज कराया है।
विज्ञापन

गुरुग्राम की रहने वाली अंजली ने पुलिस को दी शिकायत में कि फतेहपुर बिल्लौच सरकारी विद्यालय में वह अध्यापिका हैं। सोमवार दोपहर वह विद्यालय से छुट्टी के बाद घर वापस जा रही थी। बाईपास रोड सेक्टर- 64-65 की लाल बत्ती पर उसने अपनी गाड़ी रोकी। तभी एक ट्रैक्टर चालक अपनी ईंटों से भरी ट्रैक्टर ट्राली को तेज गति से लाया और उसकी कार में टक्कर मारते हुए लाल बत्ती को पार कर गया।
आसपास के चालकों ने गाड़ी से बाहर निकाला
टक्कर से महिला गाड़ी में ही बेसुध हो गई। आसपास के वाहन चालकों ने उन्हें दूसरी साइड के दरवाजे से बाहर निकाला और पास में ही खड़े पुलिसकर्मियों ने ट्रैक्टर चालक को पकड़ लिया। थाने में चालक ने ट्रैक्टर के मालिक गौरव व विक्की को बुला लिया। उन दोनों ने पुलिस की मौजूदगी में गाड़ी की मरम्मत का खर्च देने की बात कही। इसके बाद दोनों का समझौता हो गया। बाद में मरम्मत में 85 हजार का खर्च आने की बात पर ट्रैक्टर मालिक बात से मुकर गया और पैसे नहीं देने की बात कहने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें