फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: राजकीय विद्यालय की लड़कियों ने कबड्डी में दिखाया दम

विज्ञापन
विज्ञापन
जिला स्तर के लिए चार टीमों ने अपना चयन सुनिश्चित किया
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। सुनपेड़ स्थित ग्रीनफील्ड पब्लिक स्कूल में शुक्रवार को बल्लभगढ़ ब्लॉक की बालिकाओं के अंडर-17 और अंडर-19 मुकाबलों का आयोजन किया गया। इन ब्लॉक स्तरीय मुकाबलों के बाद दोनों आयुवर्गों से चार-चार टीमों का चयन जिला स्तर के लिए किया गया।
इनमें जिले के राजकीय विद्यालय की टीमों का दबदबा रहा। दोनों आयुवर्गों में से जिलेे की दो-दो राजकीय विद्यालय की टीमों ने जिला स्तर के लिए क्वालिफाई किया। इनमें अंडर 17 में समयपुर स्थित पीएम श्री विद्यालय की टीम ने पहला स्थान हासिल करते जिला स्तर के लिए अपनी जगह पक्की की जबकि मुंजेड़ी स्थित राजकीय विद्यालय ने तीसरे स्थान पर रहकर यह उपलब्धि हासिल की। दूसरे स्थान पर सेक्टर-3 स्थित अग्रवाल पब्लिक स्कूल और चौथे स्थान पर मछगर स्थित अग्रवाल पब्लिक स्कूल रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


अंडर 19 में समयपुर स्थित पीएम श्री विद्यालय की टीम ने दूसरे स्थान पर रहते हुए जिला स्तर के लिए अपना चयन सुनिश्चित किया जबकि मुंजेड़ी स्थित राजकीय विद्यालय ने यहां पर भी तीसरे स्थान पर रहकर यह उपलब्धि हासिल की। पहले स्थान पर सेक्टर 7 स्थित कार्मेल कॉन्वेंट पब्लिक स्कूल और चौथे स्थान पर सेक्टर 3 स्थित अग्रवाल पब्लिक स्कूल रहा। अब यह आठों टीमें जिला स्तर के मुकाबलों में फरीदाबाद ब्लॉक की टीमों से भिड़ती हुई नजर आएंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें