फरीदाबाद। बृहस्पतिवार को खेले गए बालिकाओं के अंडर-14 मुकाबलों के नतीजे घोषित कर दिए गए हैं। राजकीय विद्यालय की लड़कियों का दबदबा रहा है। हालांकि पहले स्थान पर प्रकाश बाल भारती की टीम रही, पर दूसरे और तीसरे स्थान पर सरकारी स्कूल की खिलाड़ियों ने कब्जा जमाया। दूसरे स्थान पर राजकीय विद्यालय तिलपत और तीसरे स्थान पर राजकीय विद्यालय बादशाहपुर की टीम ने कब्जा जमाते हुए जिला स्तर प्रतियोगिता के लिए अपना चयन सुनिश्चित किया। बतादें कि स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया की ओर से आयोजित यह मुकाबले फरीदाबाद ब्लॉक के खिलाड़ियों के बीच खेले गए थे। इसके बाद अब बल्लभगढ़ ब्लॉक के मुकाबले भी आयोजित किए जाएंगे। वहां से भी तीन टीमों का चयन जिला स्तर के लिए किया जाएगा। इसके बाद जिला फरीदाबाद और बल्लभगढ़ ब्लॉक की यह तीनों टीमें एक दूसरे से भिड़ती हुई नजर आएंगी। संवाद