फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: राजकीय स्कूल की छात्राएं शैक्षणिक भ्रमण पर कुरुक्षेत्र जाएंगी

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फरीदाबाद। राजकीय स्कूल की 7वीं से नौवीं कक्षा में 70 प्रतिशत से अधिक अंक लाने वाली छात्राओं को शैक्षणिक भ्रमण के तहत कुरुक्षेत्र भेजा जाएगा। शिक्षा निदेशालय की ओर से इस संबंध में प्रदेश के सभी शिक्षा अधिकारियों को दिशानिर्देश जारी कर दिए गए हैं। योजना के तहत जिले के 7वीं, 8वीं और 9वीं कक्षा की 100-100 छात्राओं का चयन किया जाएगा। इनमें उन छात्राओं को प्राथमिकता मिलेगी, जो पहले कभी अपने जिले से बाहर नहीं गईं हैं।
फरीदाबाद, पलवल, मेवात सहित प्रदेश के 22 जिलों की छात्राओं को कुरुक्षेत्र का भ्रमण कराने का निर्णय लिया गया है। इस दौरान उन छात्राओं पर विशेष ध्यान दिया जाएगा, जो कक्षा में 70 फीसदी से अधिक अंक लाती हैं, और अभी तक वह जिले से बाहर घुमने नहीं गई हैं। इस संबंध में जिला शिक्षा अधिकारी की ओर से फरीदाबाद और बल्लभगढ़ के खंड शिक्षा अधिकारी को दिशानिर्देश दिए जा चुके हैं। बताया जा रहा है कि इसका उद्देश्य विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास कराना है।
विज्ञापन


एक कक्षा से 100 छात्राएं जाएंगी

जिला शिक्षा अधिकारी को भ्रमण के लिए 50 हजार रुपये दिए जाएगे। यह राशि छात्राओं के स्थानीय यातयात, यात्रा के दिन सुबह का नाश्ता आदि के लिए मिलेंगे। प्रत्येक कक्षा से 100 छात्राओं (प्रति विद्यालय 10 छात्राएं) के साथ एक अध्यापक (महिला अध्यापक को प्राथमिकता) भेजा जाएगा।

प्रदेश के जिले को बांटा गया है दो ग्रुप में
फरीदाबाद, पलवल, मेवात, गुरुग्राम सहित कई अन्य जिलों को ग्रुप में शामिल किया गया है। इन जिलों के लिए 3 दिन और 2 रात का टूर होगा। वहीं, ग्रुप 2 के लिए टूर 2 दिन और एक रात का होगा, जिसमें जींद, रोहतक, झज्जर, भिवानी, चरखी दादरी, रेवाड़ी, सोनीपत, पानीपत, कैथल, यमुनानगर, पंचकूला व अंबाला शामिल है।
विज्ञापन


वर्जन
जिले के 10 स्कूलों से प्रत्येक कक्षा से 10-10 छात्राओं का चयन करना है। चयन के दौरान यह ध्यान रखा जाएगा कि छात्रा ने 70 फीसदी से अधिक अंक प्राप्त किए हैं और दूसरे जिले में अभी तक नहीं गई हो। स्कूल के मुखिया काे दिशानिर्देश दे दिया गया है।
मुनेश चौधरी, जिला शिक्षा अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें