फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: मोहना में कट बनाने के लिए सरकार को 10 दिन का दिया अल्टीमेटम

विज्ञापन
विज्ञापन
मांग नहीं मानी तो केजीपी एक्सप्रेसवे को जाम करेंगे किसान, समर्थन देने पहुंचे राकेश टिकैत
विज्ञापन


गांव मोहना की सब्जी मंडी में की गई महापंचायत


संवाद न्यूज एजेंसी
बल्लभगढ़। ग्रीन फील्ड एक्सप्रेसवे पर मोहना में कट की मांग काे लेकर चार माह से धरने पर बैठे किसानों के समर्थन में पहुंचे भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं किसान नेता राकेश टिकैत ने सरकार को 10 दिन का अल्टीमेटम दिया है। साथ ही चेतावनी दी कि यदि इसके बावजूद किसानों की मांग को नहीं माना गया तो केजीपी एक्सप्रेसवे को जाम किया जाएगा। वहीं आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष अनुराग ढांडा भी किसानों को समर्थन देने पहुंचे।
ग्रीन फील्ड एक्सप्रेसवे पर गांव मोहना में कट की मांग को लेकर 15 अक्तूबर से किसान धरने पर बैठे हैं। रविवार को गांव मोहना की सब्जी मंडी में महापंचायत का आयोजन किया गया, जिसमें किसान नेता राकेश टिकैत मुख्य रूप से शामिल रहे। नवंबर में नोएडा एयरपोर्ट से करीब 60 विमानों ने उड़ान भरनी है इसलिए उससे पहले एक्सप्रेसवे का निर्माण कार्य पूरा करना है। गांव मोहना में काम बंद होने से कंपनी के साथ सरकार को भी नुकसान झेलना पड़ रहा है।
विज्ञापन

प्रदेश अध्यक्ष रवि आजाद ने कहा कि सोमवार को 52 पालों की कमेटी जिला उपायुक्त और विधायक नयनपाल रावत को मिलकर ज्ञापन देगी। किसान विधायक एवं सांसद के घर पर शांतिपूर्ण धरना देंगे। साथ ही पृथला में जन जागरण चेतना रैली भी निकाली जाएगी। कमेटी के सदस्य मुकेश कुमार ने बताया कि 10 दिनों के अंदर अगर सरकार ने उनको कोई लिखित तौर पर कट बनाने का आश्वासन नहीं दिया तो किसान गांव छायंसा से गुजरने वाले कुंडली गाजियाबाद एक्सप्रेसवे को जाम करने की रणनीति तैयार करेंगे।
विज्ञापन

आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष अनुराग ढांडा ने कहा कि किसान हाईवे पर कट को लेकर धरनारत हैं, लेकिन सरकार उनकी मांगों को अनसुना कर रही है, जबकि सरकार ने भाजपा नेता और मंत्री की जमीन के पास कट दे दिया। इसको किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सीएम ने 2022 में ग्रीन फील्ड एक्सप्रेसवे पर देवी मंदिर मोहना पर कट बनाने की घोषणा की थी, लेकिन बाद में सरकार ने वादाखिलाफी करने का काम किया। इस मौके पर ईश्वर, देवी सिंह लांबा, खड़े बाबा, रघुवीर सिंह तेवतिया पूर्व विधायक, पूर्व मंत्री करण दलाल, महेंद्र सिंह चौहान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें