फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: 3 हजार लेने के बाद भी नहीं कराया सामान का बीमा

विज्ञापन
विज्ञापन
-उपभोक्ता फोरम ने पीड़ित की शिकायत पर नोटिस भेज किया तलब
विज्ञापन

-पलवल से चंडीगढ़ घर का सामान करना था शिफ्ट, दो दिन देरी से पहुंचाया वह भी क्षतिग्रस्त
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। उपभोक्ता फोरम ने पलवल से चंडीगढ़ सामान पहुंचाने वाली बीपीएल लॉजिस्टिक पैकर्स एंड मूवर्स को बीमा करने के नाम पर तीन हजार रुपये लेकर सामान का बीमा नहीं करने पर तलब किया है। फोरम ने 23 अगस्त को बीपीएल लॉजिस्टिक पैकर्स एंड मूवर्स के संचालकों को जवाब देने को कहा है। उपभोक्ता फोरम में इसकी शिकायत पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय के वकील अमन अरोड़ा ने की थी।
विज्ञापन

उपभोक्ता फोरम में दी गई शिकायत में अमन अरोड़ा ने कहा कि खेड़ी गुजरान नंगला फरीदाबाद स्थित बीपीएल लॉजिस्टिक पैकर्स एंड मूवर्स को पलवल से चंडीगढ़ तक घर का सामान पहुंचाने के लिए बुक किया था। मूवर्स द्वारा पलवल से चंडीगढ़ तक सामान पहुंचाने की एवज में जो राशि मांगी गई, उसने वह राशि एडवांस दे दी। सामान पहुंचने की तिथि जो तय की गई है, उस हिसाब से उसने चंडीगढ़ स्थित अपने घर पर हवन रख दिया तथा अपने परिचितों को भी आमंत्रित कर दिया, लेकिन समय सीमा पर सामान नहीं पहुंचा। जिस कारण उन्हें काफी दिक्कत हुई। तय सीमा के दूसरे दिन उनका सामान चंडीगढ़ पहुंचाया गया, जबकि बीपीएल लॉजिस्टिक पैकर्स एंड मूवर्स उनके पलवल स्थित घर से सामान भी समय पर ले गया था। दो दिन बाद जब सामान चंडीगढ़ पहुंचा तो उनके पास सामान उतारने के लिए मजदूर तक नहीं थे। उसके लिए भी पैकर्स एंड मूवर्स ने उनसे 600 रुपये अतिरिक्त ले लिए थे। इसके अलावा सामान पलवल से चंडीगढ़ तक ले जाने के लिए उनके सामान का बीमा करने के नाम पर उससे 3 हजार रुपये भी ले लिए। शिकायत में कहा गया कि जब सामान चंडीगढ़ स्थित उनके निवास पर उतारा गया तो काफी सामान क्षतिग्रस्त हो चुका था। जिसके लिए बीपीएल लॉजिस्टिक पैकर्स एंड मूवर्स से बीमा के कागजात मांगे, ताकि क्षतिग्रस्त सामान का बीमा क्लेम कर सकें। कंपनी ने बीमा के कागजात नहीं दिए । उन्हें पता चला कि 3 हजार रुपये बीमा के नाम पर लेने के बाद भी सामान का बीमा नहीं किया गया। वकील अमन अरोड़ा की शिकायत पर उपभोक्ता फोरम ने बीपीएल लॉजिस्टिक पैकर्स एंड मूवर्स को नोटिस भेजकर 23 अगस्त के लिए तलब किया है। अमन अरोड़ा द्वारा सामान शिफ्ट करने के लिए किए गए एग्रीमेंट तथा सभी दस्तावेज उपभोक्ता फोरम में जमा कराने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें