फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: दो महिलाओं से सोने की चेन झपटी

विज्ञापन
विज्ञापन
सराय ख्वाजा और कोतवाली क्षेत्र में वारदात
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। शहर में बाइक सवार बदमाशों ने दो अलग-अलग स्थानों पर महिलाओं के गले से सोने की चेन झपट ली। दोनों वारदात में आरोपी बाइक पर सवार होकर आए और चेन छीनकर भाग गए। पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि सराय ख्वाजा थाना और कोतवाली थाना पुलिस ने शिकायतों के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


पहली वारदात 25 अक्तूबर की रात करीब आठ बजे सेक्टर-35 स्थित वसुंधरा सोसाइटी में हुई। सोसाइटी निवासी सरिता वासन ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह नीचे टहल रही थीं। इसी दौरान काले रंग की बाइक पर सवार दो युवक उनके पास आए और गले से करीब 10 ग्राम वजन की सोने की चेन खींचकर भाग गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरी वारदात 26 अक्तूबर को सुबह करीब 11:15 से 11:25 बजे के बीच नेहरू ग्राउंड एनआईटी-1 में हुई। यहां रहने वाली वंदना अरोड़ा ने बताया कि वह अपने बेटे मितांश को ट्यूशन छोड़कर घर लौटी थीं। स्कूटी खड़ी करने के बाद जैसे ही वह घर के अंदर जाने लगीं, पीछे से काले हेलमेट पहने दो बाइक सवार युवक आए। बाइक पर पीछे बैठे युवक ने उनके गले से करीब चार ग्राम वजन की सोने की चेन झपट ली। इसके बाद दोनों भाग गए। पीड़िता के अनुसार, बाइक के आगे और पीछे प्लेट पर कोई नंबर नहीं था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें