फरीदाबाद। सूरजकुंड थाना क्षेत्र के चार्मवुड विलेज स्थित ईडनवुड टावर में घर के अंदर अलमारी से सोने के आभूषण और नकदी चोरी होने का मामला सामने आया है। पीड़ित शुभम गर्ग ने पुलिस को शिकायत देकर चोरी हुए सामान को बरामद करने और आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
शुभम गर्ग परिवार के साथ मकान में रहते हैं। उन्होंने अलमारी की दराज में 30.47 ग्राम वजन का सोने का कड़ा, 8.490 ग्राम की सोने की चेन और 8,500 रुपये नकद रखे थे। शुभम के मुताबिक, 26 अगस्त को वह काम से बाहर गए थे। अगले दिन 27 अगस्त की सुबह जब वह उठे तो बाथरूम के बाहर बनी अलमारी में चाबी लटकी हुई मिली। अलमारी का ताला सुरक्षित था। शक होने पर उन्होंने अलमारी खोलकर दराज देखी तो सोने का कड़ा, चेन और 8,500 रुपये गायब मिले। पुलिस प्रवक्ता यशपाल का कहना है कि प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद