फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: तेज रफ्तार स्कूटी की टक्कर से बच्ची घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
पिता ने 5 दिन बाद दी शिकायत, प्राथमिकी दर्ज
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। खेड़ी एन्क्लेव पार्ट-1 में 25 अक्तूबर को तेज रफ्तार स्कूटी की टक्कर से एक तीन वर्षीय बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई थी। बच्ची के पिता ने उसकी हालत में सुधार का इंतजार करते हुए पांच दिन बाद 30 अक्तूबर को पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। धौज थाना पुलिस ने स्कूटी चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

राहुल कुमार के अनुसार, उनकी बेटी 25 अक्तूबर को गली में बच्चों के साथ खेल रही थी। गेंद तलाशते हुए वह घर के बाहर निकली, तभी एक स्कूटी चालक ने लापरवाही से वाहन चलाते हुए उसे टक्कर मार दी। हादसे के बाद परिजन बच्ची को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। अस्पताल प्रबंधन ने पुलिस को घटना की सूचना दी थी। पुलिस अधिकारी ने राहुल से शिकायत मांगी थी। राहुल ने बच्ची की हालत में सुधार होने तक समय देने का अनुरोध किया था। इसके बाद 30 अक्तूबर को उन्होंने थाने पहुंचकर लिखित शिकायत दी। बच्ची के पिता राहुल कुमार ने बताया कि उनकी प्राथमिकता बेटी का इलाज था। वे चाहते थे कि पहले उसकी हालत में सुधार हो जाए। अस्पताल में भर्ती होने के कारण वे तुरंत शिकायत नहीं दे पाए। बच्ची की तबीयत ठीक होने के बाद ही उन्होंने पुलिस को लिखित जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें