फरीदाबाद। पुलिस ने 2014 में हुई सुमित की हत्या के मामले में 12 साल से फरार चल रहे दो उद्घोषित अपराधी भाइयों संदीप और विजय कुमार को गिरफ्तार किया है। पुलिस प्रवक्ता यशपाल के अनुसार, सुमित की हत्या तिगांव क्षेत्र के सिडोला गांव में लड़ाई-झगड़े के दौरान हुई थी। इस मामले में चार भाइयों में से दो को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी थी। संदीप को 29 अक्तूबर को फरीदाबाद के अदालत परिसर से पकड़ा गया। वहीं, विजय कुमार को पलवल के हरफली गांव से गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में सामने आया कि संदीप मेवात में बेलदारी और ऑटो चला रहा था। विजय पलवल में राजमिस्त्री का काम कर रहा था। दोनों गिरफ्तारी से बचने के लिए लगातार ठिकाने बदल रहे थे। पुलिस अब मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है। संवाद