फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: बच्ची पर बंदरों के झुंड ने किया हमला, घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
सोसायटी की पार्क में खेलने जा रही थी, लोगों ने पहुंचकर बचाया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बल्लभगढ़। ग्रेटर फरीदाबाद स्थित रॉयल हेरिटेज सोसाइटी में रहने वाली बच्ची पर बंदरों ने हमला कर दिया। बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। बच्ची सोसायटी के पार्क में खेलने के लिए दोस्तों को बुलाने जा रही थी। तभी बंदरों के झुंड का हमला कर दिया।
रॉयल हेरिटेज सोसायटी के रहने वाले मोहित और अनिल ने बताया कि उनकी सोसाइटी में काफी संख्या में बंदर हैं। सोसाइटी के लोग सुबह व शाम के समय पार्क व अन्य जगहों पर घूमने के लिए भी नहीं जा पाते है। उन्होंने बताया कि बृहस्पतिवार को सोसाइटी में रहने वाली 5वीं कक्षा की छात्रा शाम को पार्क में खेलने के लिए उनके बच्चों को बुलाने के लिए आ रही थी। उनका मकान पार्क के पास होने के चलते बंदर वहां घूमते रहते है। बच्ची जब उनके मकान के पास पहुंची तो बंदरों ने पीछे से उसके ऊपर हमला कर दिया। बच्ची के चिल्लाने की आवाज सुनकर लोग पार्क में पहुंच गए और बंदरों से बच्ची को बचाया। उपचार के लिए तुरंत अस्पताल लेकर गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


बिल्डर नहीं सुन रहा उनकी समस्या
लोगों ने बताया कि सोसायटी में करीब 1400 फ्लैट बने हुए है, जिसमें करीब पांच हजार लोग रहते है। उन लोगों को बिल्डर की ओर से मूलभूत सुविधा नहीं दी जा रही है। सोसाइटी की लिफ्ट आए दिन खराब होती है। इसके अलावा सोसायटी के अंदर बंदरों का उत्पात ज्यादा है कि हर सप्ताह कोई न कोई उनका शिकार हो ही जाता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें