फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भतीजी को OYO ले गया फूफा: नग्न फोटो वायरल करने की धमकी देकर लूटी अस्मत, चार साल पहले बाथरूम में की थी क्लिक

Thu, 09 Mar 2023 05:46 PM IST
Vikas Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, बल्लभगढ़

सार

पीड़िता ने बताया कि वो अक्सर बुआ के यहां जाती थी। इस दौरान फूफा उसके ऊपर गंदी नजर रखता था। एक दिन में बाथरूम में नहा रही थी, उस दौरान फूफा ने मेरी तस्वीरें खींच ली। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एक व्यक्ति पर भतीजी ने ओयो होटल में ले जाकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। ब्लैकमैल करने पर लड़की व उसके परिवार वालों को जान से मारने की धमकी दी। युवती का आरोप है कि करीब चार साल पहले बुआ के घर रहने के लिए गई थी। बाथरूम में नहा रही थी तभी फूफा ने फोटो खींचकर वायरल करने की धमकी दी। महिला थाना बल्लभगढ़ पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन

25 साल की युवती ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि बुआ के घर आती जाती रहती थी। उसके फूफा उस पर बुरी नजर रखते थे और अश्लील तरीके से छुआ करते थे। 

युवती का आरोप है कि करीब चार साल पहले बुआ के घर गई हुई थी। जब वह बाथरूम में नहा रही थी, उसी दौरान फूफा ने नहाते समय नग्न फोटो खींच ली। उसी फोटो पर ब्लैकमेल करने लगे। 

आरोपी युवती को जान से मारने की धमकी भी दी। आरोप है कि 16 सितंबर 2022 को बड़खल स्थित ओयो होटल में ले गया। जहां पर दुष्कर्म किया। किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। युवती ने 17 सितंबर 2022 को अपने परिवार का वालों को अपने घटना के बारे में बताया। जिसके बाद दोनों पक्षों ने पंचायत हुई। 

आरोप है कि फूफा ने लिखित में दिया कि आगे कभी युवती को परेशान नहीं करेगा। कुछ समय बाद आरोपी उसे फिर से परेशान करने लगा। जिस पर युवती ने परिवारजनों को बता दिया। छह मार्च 2023 को फिर से पंचायत हुई। इस पंचायत में युवती के परिवारवालों से गाली-गलौज और मारपीट करते हुए धमकी दी। युवती ने आरोपियों के खिलाफ महिला थाना पुलिस में शिकायत दर्ज की।
विज्ञापन

वहीं, आदर्श नगर थाने में युवती और परिवार वालों के खिलाफ मारपीट का केस दर्ज कराया है। आरोपी का कहना है कि साल 2010 में साले व उसके भाई ने मकान बनाने के लिए करीब 15 लाख उधार लिए थे। एक साल बाद वापस मांगे तो दोनों ने कहा कि छेड़छाड़ का केस दर्ज करा देंगे। बाद में कुछ लोगों ने बातचीत के लिए बुलाया और मारपीट करना शुरू कर दी। आरोपियों ने 14 हजार और सोने की चेन छीन ली थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें